By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Aditya Narayan And Shweta Agarwal Pre Wedding Ceremony Starts Here Are Some Viral Video
Aditya-Shweta Tilak Ceremony: सिंगर आदित्य नारायण और श्वेता के शादी की रस्में शुरू, तिलक सेरेमनी का वीडियो वायरल
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की तिलक सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में श्वेता अग्रवाल के माता-पिता आदित्य का तिलक करते नजर आए.
मशहूर सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण आखिरकार शादी के बंधन में बंधने ही वाले हैं. आदित्य अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी करने जा रहे हैं. दोनों की शादी की रस्में भी शुरु हो गई है और कल यानि की 28 नंवबर को श्वेता और आदित्य की तिलक सेरेमनी हुई है जिसके कुछ शानदार फोटो औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहो रहे हैं. इस खास मौके पर दोनों के परिवारवाले और कुछ खास लोग साथ में हैं.
तिलक सेरेमनी के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें श्वेता और आदित्य स्टेज पर बैठे दिख रहे हैं. वीडियो में श्वेता अग्रवाल के माता-पिता आदित्य का तिलक करते नजर आए. वहीं उदित नारायण और दीपा नारायण झा उनके साथ स्टेज पर दिखाई दिए. वीडियोज से साफ है कि आदित्य नारायण की शादी के पहले के कार्यक्रम में सिर्फ परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए हैं.
सोशल मीडिया पर आदित्य की तिलक सेरेमनी की तस्वीर और वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में आदित्य और उनकी मंगेतर श्वेता के परिवारों को भी देखा जा सकता है. बता दें कि आदित्य नारायण की शादी 1 दिसंबर को और रिसेप्शन 2 दिसंबर को होने वाली है. वीडियो में श्वेता को नारंगी लहंगे और आदित्य नारायण को ब्राउन कुर्ता पाजामा में देखा जा सकता है. वहीं आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण रेड शेरवानी में श्वेता और आदित्य से बात करते नजर आ रहे हैं.
आदित्य नारयण के पिता उदित नारायण ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए अमिताभ बच्चन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्यौता भेजा है. उदित नारायण ने कहा, ‘शादी की तैयारियां पूरे ज़ोरों से चल रही हैं. 1 दिसंबर को मंदिर में दोनों की शादी होगी फिर 2 दिसंबर को रिसेप्शन होगा जिसमें क ईसारे लोगों को बुलाया जाएगा.
Also Read:
-
25000 हजार कमाकर खुद को शहंशाह समझने लगे थे उदित नारायण के बेटे आदित्य, 7 साल से भर रहे हैं टैक्स...आ गया था घमंड, बोले बाद में जाकर...
-
Aditya Narayan के पैर पर स्टूडेंट ने कई बार मारा मोबाइल, शो के ऑर्गनाइजर ने बताया वायरल वीडियो का सच
-
Aditya Narayan ने लाइव कॉन्सर्ट में फैन को पहले मारा, फिर गुस्से में फोन छीनकर फेंका- Video
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें