15 साल 350 एपिसोड के बाद Aditya Narayan ने छोड़ी होस्टिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये भावुक पोस्ट

Aditya Narayan Quits Sa Re Ga Ma Pa Hosting: सिंगिंग टीवी रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' के होस्ट आदित्य नारायण ने इस शो को अलविदा कह दिया है.

Published date india.com Updated: March 8, 2022 11:31 AM IST
Aditya Narayan earns enough for bread and butter Rangeela was his first film reveals secret on Mangta Hai Kya
Aditya Narayan

Aditya Narayan Quits Sa Re Ga Ma Pa Hosting: टीवी रिएलिटी शो ‘सारेगामापा’ (Sa Re Ga Ma Pa) पिछले कई सालों से टीवी पर छाया हुआ है और जितने सालों से ये शो है उतने ही सालों से लगभग इस शो के होस्ट बने हुए हैं आदित्य नारायण (Aditya Narayan) बता दें कि आदित्य नारायण ने 2007 में होस्ट के तौर पर ज़ी टीवी के शो सारेगामापा के साथ अपना डेब्यू किया था और इसी के साथ सारेगामापा और भारतीय टेलीविजन के साथ उनका सफर शुरू हुआ था. हालांकि अब उन्होंने इस शो से खुद को दूर कर लिया है और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है. बता दें कि वो इस शो से करीब 15 सालों से जुड़े हुए थे.

आदित्य नारायण ने सारेगामापा से अलग होने के अपने फैसले को लेकर इंस्टाग्राम पर शेयर किए पोस्ट में लिखा- ‘भारी मन के साथ, मैं एक ऐसे शो जिसने मुझे एक एडल्ट के रूप में मुझे पहचान दी, सारेगामा पा के साथ अपनी होस्टिंग ड्यूटी को अलविदा कह रहा हूं. एक एक 18 साल के टीनएजर से एक पति और एक बच्ची का पिता होने तक. पंद्रह साल. 9 सीजन, 50 एपिसोड, समय सच में उड़ जाता है.’ इसके साथ ही उन्होंने शो की टीम को शुक्रिया भी कहा है.

आदित्य नारायण कि इन तस्वीरों में हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) शंकर महादेवन (Shankar Mahadevan) भी नजर आ रहे हैं. बता दें, टीवी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में आदित्य नारायण काफी पहले इशारा कर चुके थे. पिछले साल, आदित्य ने पुष्टि की थी कि वह 2022 के बाद जीवन में बड़ी चीजों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टेलीविजन छोड़ देंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.