By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Aditya Narayan Little Daughter Photo Went Viral Fans Says Cute
आदित्य नारायण ने दिखाई अपनी बेटी त्विषा की पहली झलक, प्यारी सी तस्वीर जमकर हो रही है वायरल
Aditya Narayan Daughter Pictures Viral: आदित्य नारायण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर अपनी नन्ही परी के साथ शेयर की है.
Aditya Narayan Daughter Pictures Viral: सिंगर, एंकर और एक्टर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) हाल ही में पिता बने हैं और लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने अपने 15 सालों के सारे गामा पा का सफर भी खत्म कर दिया है और फिलहाल वो फादहुड में हैं. बता दें कि फरवरी की 24 तारीख को नन्ही परी झा परिवार का हिस्सा बनी थी. फैंस नन्ही परी की एक झलक देखने का इंतजार कर रहे थे. आदित्य नारायण और अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल ने कल ही अपनी बेटी के नाम का एलान किया था (Aditya Narayan Daughter Pictures Viral) इसके बाद अब हाल ही में आदित्य ने अपनी फूल सी बेटी की पहली झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है और अब फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
अपनी प्यारी सी बेटी की पहली झलक आदित्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और अपनी बेटी त्विषा नारायण झा की पहली तस्वीर शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा,”मैं इस समय ग्रेटफुल, लक्की और ब्लैस्ड महसूस कर रहा हूं. मैं कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से छुट्टी ले रहा हूं क्योंकि मैं अपने अगले कुछ हफ्ते अपनी नन्ही परी के साथ बिताना चाहता हूं.
आदित्य नारायण की बेटी के साथ पहली स्टोरी देखकर सेलेब्स बहुत खुश हैं. वह उन्हें बेटी के जन्म पर बधआई दे रहे हैं. भारती सिंह ने ढेर सारे हार्ट इमोजी पोस्ट की. वहीं मीका सिंह ने बेटी के जन्म पर आदित्य को बधाई दी. आदित्य ने सोशल मीडिया पर रखे एक चैट सेशन में बेटी का नाम बताया और साथ ही इसके पीछे जुड़े किस्से का भी खुलासा किया था. वह इस दौरान कहते नजर आए थे कि हमने हमारी बेटी का नाम त्विषा नारायण झा रखा है, जिसका मतलब रोशनी और चमक है. इस नाम के पीछे के किस्से को इंस्टा स्टोरीज पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, पूरे घर में सिर्फ मैं था, जो बेटी के नाम को सर्च कर रहा था बाकी सभी लोग लड़के के नाम सर्च कर रहे थे। मेरी खोज सफल रही.”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें