Aditya Narayan-Shweta Agarwal Wedding Photos: बॉलीवुड सिंगर, एक्टर और ‘इंडियन आइडल 12’ के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) आख़िरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. बीते मंगलवार यानी 1 दिसंबर को आदित्य की बारात निकली. धूमधाम के साथ आदित्य ने मंदिर में सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी को शुरू किया. सोशल मीडिया पर इस वक़्त आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रही है.
कई सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से इस खास मौके की फोटोज और वीडियोज को शेयर किया है. वायरल भयानी, योगेन शाह से लेकर मानव मंगलानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से आदित्य की शादी (Aditya Narayan-Shweta Agarwal Marriage Unseen Photos) की झलक साझा की है. यहां देखिए शादी की तस्वीरें और वीडियो:
बता दें कि इस शादी में केवल 50 लोग ही शामिल हुए थे. शादी के बाद आज यानी 2 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया है. आदित्य के पिता उदित नारायण ने कहा है कि उन्होंने रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए पीएम मोदी से लेकर अमिताभ बच्चन को न्योता भेजा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.