Aditya Narayan जल्द बनने जा रहे हैं पिता, पत्नी Shweta Agarwal ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बोले- 'बेबी ऑन द वे'

Aditya Narayan, wife Shweta announce pregnancy: आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल (Aditya Narayan and Shweta Agarwal) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं.

Published date india.com Published: January 24, 2022 4:42 PM IST
Aditya Narayan जल्द बनने जा रहे हैं पिता, पत्नी Shweta Agarwal ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बोले- 'बेबी ऑन द वे'
आदित्य नारायण बनने जा रहे हैं पिता

Aditya Narayan, wife Shweta announce pregnancy: हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. ख़ुद को एक गायक,टेलेविज़न होस्ट और संगीतकार के रूप में पेश कर चुके आदित्य इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल (Aditya Narayan and Shweta Agarwal) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. साल 2020 के आखिर में शादी के बंधन में बंधने वाले आदित्य जल्द ही पिता बनने वाले हैं. दरअसल आदित्य नारायण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर ये गुड न्यूज़ दी है. आदित्य ने अपनी पत्नी श्वेता (Shweta Agarwal) के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें श्वेता का बेबी बंप भी नज़र आ रहा है.

शेयर की गई फोटो में श्वेता (Aditya Narayan’s Wife Shweta Agarwal Baby Bump) क्रॉप टॉप और जींस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं वहीं आदित्य मुस्कुराते हुए उन्हें अपनी बाहों में लिए हुए हैं. आदित्य ने इस स्पेशल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “श्वेता और मैं आप सभी की दुआओं और आशीर्वाद से बहुत जल्दी इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. बेबी ऑन द वे”.

आदित्य की इस पोस्ट पर हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. फ़िल्म स्टार्स से लेकर फैंस तक हर कोई इस कपल को बधाइयां दे रहा है. आदित्य ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके साथ साथ दोनों की फैमिली इस बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं. आदित्य ने अपने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया है कि वह जल्द ही परिवार के सदस्य की मौजूदगी में गोद भराई की रस्म का आयोजन करने वाले हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.