BMCM Video : खत्म हुआ इंतजार, शुरू हुई 'बड़े मियां छोटे मियां' की एडवांस बुकिंग; अक्षय-टाइगर में फिर से पंगा

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसे देखकर लगता है कि टाइगर श्रॉफ ने मोबाइल फोन खरीदने के लिए अक्षय कुमार की 'अनोखी शर्त' को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया.

Published date india.com Published: April 6, 2024 9:54 PM IST
BMCM Video : खत्म हुआ इंतजार, शुरू हुई 'बड़े मियां छोटे मियां' की एडवांस बुकिंग; अक्षय-टाइगर में फिर से पंगा

Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking : अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) की एडवांस बुकिंग अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. फिल्म 10 अप्रैल (बुधवार) को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं. दोनों एक्टर फिल्म में मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ भिड़ने के लिए तैयार हैं. सुकुमारन फिल्म में विलेन के रोल में हैं. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आएंगी. फिल्म दर्शकों से जबरदस्त एक्शन और एंटरटेनमेंट का वादा करती है.

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, दिल थामा देने वाले एक्शन दृश्यों से लेकर मनोरंजक सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगी. फिल्म के रिलीज का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. अब यह सुनिश्चित करने का समय आ गया है कि आप एक्शन से भरपूर फिल्म को देखने से न चूकें. एएजेड फिल्म्स के सहयोग से वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है. इसका निर्माण वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने किया है. यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय को टाइगर से पंगा लेना भारी पड़ा

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसे देखकर लगता है कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मोबाइल फोन खरीदने के लिए अक्षय कुमार की ‘अनोखी शर्त’ को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया. अभिनेता ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अक्षय और टाइगर पंचिंग बैग पर बॉक्सिंग का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद टाइगर अक्षय के पास जाते हैं. वह अक्षय कुमार से नया मोबाइल फोन मांगते हैं. यह सुनकर, ‘बड़े मियां’ अक्षय कुमार ‘छोटे मियां’ टाइगर से कहते हैं, “जब तक तू मेरा सीना चौड़ा नहीं करेगा ना, मैं तुझे कोई फोन लेकर नहीं दूंगा.” इसके बाद टाइगर, अभ्यास करने में व्यस्त अक्षय के पास से गुजरते हैं, तभी अचानक टाइगर ने उन्हें पीछे से मुक्का (पंच) मार दिया, जिससे अक्षय का ‘सीना चौड़ा हो गया’. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो को कैप्शन दिया, “हमारा तो ऐसा ही चलता रहेगा, पर अब टाइम आ गया है छोटे स्क्रीन से बड़े पर्दे पे आने का….”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.