After Parineeti And Katrina Kaif Now Randeep Hooda Lin Laishram Are All Set To Welcome A Baby Announce Pregnancy
परिणीति-कैटरीना कैफ के बाद अब रणदीप हुड्डा- लिन लैशराम के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, लोग दे रहे हैं बधाइयां
Randeep Hooda- Lin Laishram: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम की शादी को शनिवार को दो साल पूरे हो चुके हैं. शादी के दो साल पूरे होने के साथ ही कपल ने अपने फैंस को एक खुशखबरी भी दे दी है. सोशल मीडिया पर उनके एक पोस्ट पर फैंस उन्हें नन्हें मेहमान के आने की बधाई दे रहे हैं.
After Parineeti and Katrina Kaif now Randeep Hooda Lin Laishram are all set to welcome a baby announce pregnancy
Randeep Hooda- Lin Laishram: रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे पत्नी लिन लैशराम के साथ जंगलों में दिख रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, “दो साल का प्यार, रोमांच, और अब… अ लिटिल वाइल्ड वन ऑन द वे.” इसके साथ उन्होंने इनफिनिटी और हार्ट इमोजी पोस्ट किए. पोस्ट के सामने आते ही फैंस ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई दोनों को और मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं.”
दूसरे यूजर ने लिखा, “एक नए चरण में प्रवेश करने के लिए दिल से बधाई.”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “नया अध्याय बहुत खूबसूरत होने वाला है, बधाई हो आने वाली जिदंगी के लिए.”
कपल ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी. रणदीप और लिन की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी. वहां दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई. रणदीप, लिन को थिएटर में बहुत मदद करते थे और उनके अच्छे व्यवहार के कारण ही लिन भी उन्हें पसंद करने लगी. हालांकि कल्चर अलग होने की वजह से परिवार काफी समय तक शादी के खिलाफ था, लेकिन परिवार को मनाने के बाद कपल ने शादी कर ली.
असम में शादी के बाद मुंबई आकर उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा था, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. लिन लैशराम पेशे से मॉडल हैं. उनका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मॉडलिंग फोटोज और फूड वीडियो से भरा पड़ा है, जबकि रणदीप हुड्डा को आखिरी बार इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ में देखा गया था. इससे पहले वे ‘स्वतंत्रता वीर सावरकर’ और ‘तेरा क्या होगा लवली’ में देखे गए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.