Shreya Kalra के बाद अब Ram Kapoor ने किया Akanksha Choudhary को Kiss, लोग बोले-'ये चल क्या रहा है?'
Ram Kapoor Kiss Akanksha Chowdhary in Lock Upp 2: Shreya Kalra के बाद अब Ram Kapoor ने किया Akanksha Choudhary को Kiss, लोग बोले-'ये चल क्या रहा है?'
- 'Lock Upp 2' में अकांक्षा चौधरी को किस करने के बाद राम कपूर फिर विवादों में आ गए
- सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी हरकत को अनुचित और असहज बताया
- इससे पहले श्रेया कालरा भी उन पर पर्सनल बाउंड्री क्रॉस करने का आरोप लगा चुकी हैं
- विवाद बढ़ने पर पत्नी गौतमी कपूर ने वीडियो जारी कर राम कपूर का बचाव किया
इन दिनों रियलिटी शो Lock Upp 2 के फिवर में हर कोई डूबा हुआ है, जो देखो वो बस लॉक-अप की गॉसिप ही कर रहा है, जैसे ही नया एपिसोड आता है, नई गॉसिप भी बाजार में आ जाती है.शो के कुछ कंटेस्टेंट तो आए दिन चर्चा में रहते हैं, जिनमें से एक हैं राम कपूर.
लॉक अप 2 में एंट्री करने के साथ ही अभिनेता राम कपूर सुर्खियों में बने हुए हैं, हाल ही में एक टास्क जीतने के बाद राम कपूर ने श्रेया कालरा (Shreya Kalra) के गाल पर किस किया था, जिसके बाद Shreya Kalra भड़क गई थीं और उन्होंने राम कपूर पर पर्सनल बॉर्डरी क्रॉस करने का आरोप लगाया था. अब एक बार फिर राम कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद वो फिर निशाने पर आ गए हैं. दरअसल शो के लेटेस्ट एपिसोड में वो अकांक्षा चौधरी को किस करते दिखाई दिए हैं.
दुखी थीं Akanksha -
दरअसल में अकांक्षा चमोला ने अकांक्षा चौधरी को अपनी गैंग से बाहर कर दिया था, जिसके चलते वो काफी उदास थीं. अकांक्षा चौधरी शिवांगी से अपनी frustration शेयर कर रही थीं, तभी राम कपूर वहां आते हैं और उन्हें सांत्वना देने लगते हैं और इसी दौरान उन्होंने अकांक्षा को गले लगाया और फिर गाल पर किस कर लिया. अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद राम कपूर की खूब आलोचना हो रही है. लोगों ने इसे लेकर काफी नाराजगी जताई है.
लोग बोल रहे हैं कि ये बहुत खराब लग रहा है देखने में. यूजर्स ने राम कपूर की हरकत को 'sleezy' और 'unprofessional' बताया है. कुछ कह रहे हैं कि ये देखकर बहुत असहज लग रहा है. अकांक्षा का चेहरा देखकर लग रहा था कि वे uncomfortable हैं. कोई उन्हें रोक क्यों नहीं रहा? कुछ यूजर्स ने कहा कि ये कितने creepy हैं.
बुरा फंसे राम कपूर-
हालांकि ये पहली बार नहीं है कि उन्होंने किसी को किस किया हो, इससे पहले भी वो Shreya Kalra को किस करके बुरा फंस चुके हैं. Shreya Kalra ने बताया था कि एक टास्क जीतने के बाद राम कपूर ने उन्हें गाल पर किस किया था. Shreya Kalra ने शिल्पा शिंदे से बात करते हुए कहा, 'बॉर्डरी बनाए रखें' अगर फिर से किस करने की कोशिश की तो मैं उनका मुंह पकड़ लूंगी.
उन्होंने ये भी कहा कि इतना तो मेरे पापा मुझे किस नहीं करते हैं. Shreya ने शिवांगी वाले एक और मामले का जिक्र करते हुए कहा कि राम कपूर शिवांगी के टास्क के दौरान बहुत पास आ गए थे.
पत्नी गौतमी कपूर का बचाव-
विवाद बढ़ने पर राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर सामने आईं, उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पति का बचाव किया. गौतमी ने कहा, “लोग बिना पूरी बात जाने जजमेंट दे रहे हैं, राम का स्वभाव ही ऐसा है - वो दिल का बहुत साफ और प्यार करने वाला इंसान है. वह शो में बिना किसी स्ट्रेटजी के गए थे, अगर वो स्लीजी होते तो शो के शुरू के दिनों में ही कंटेस्टेंट्स उन्हें रोक देते. 4-5 हफ्ते से सब बंद हैं, दिमाग पर असर पड़ता है. एपिसोड एडिटेड होते हैं, पूरी कहानी हम नहीं देख पाते.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें