थिएटर से हटते ही इस OTT पर दस्तक देगी Merry Christmas, जानें घर बैठे कब देख सकेंगे फिल्म

Film Merry Christmas: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' बॉक्स ऑफिस के बाद जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देने वाली है.

Published date india.com Published: January 16, 2024 4:19 PM IST
थिएटर से हटते ही इस OTT पर दस्तक देगी Merry Christmas, जानें घर बैठे कब देख सकेंगे फिल्म

Merry Christmas OTT Release: पिछले साल से कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ का ऑडियंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की कई बार रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी और हाल ही में 12 जनवरी को ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक दी है. वहीं, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का मिक्स रिव्यु मिल रहे हैं. लेकिन फिल्म को लेकर जितना क्रेज देखा जा रहा था. उस तरीके से बॉक्स ऑफिस पर ‘मैरी क्रिसमस’ का जादू नहीं चल पाया है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस की कमाई से अपना बजट निकलना भी मुश्किल नजर आ रहा है. इसी बीच फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने को लेकर ऑडियंस वेट कर रहे हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि ‘मैरी क्रिसमस’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देने वाली है. इस खबर को सुनने के बाद फैंस बेहद एक्ससाइटेड हो गए हैं.

कब और कहां रिलीज होगी ‘मैरी क्रिसमस’

कैटरीना-विजय स्टारर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ को ओटीटी पर रिलीज होने की खबर सुनने के बाद ऑडियंस के मन में हलचल मची हुई है कि ये फिल्म किस डेट और कौन से ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है. तो आपको बता दें कि फिल्म कंपैनियन की रिपोर्ट के अनुसार,’मैरी क्रिसमस’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. हालांकि रिलीज डेट को लेकर अबतक कोई घोषणा नहीं की गई है. वहीं, रिलीज डेट और प्लेटफार्म को लेकर मीडिया सूत्रों से बताया गया है. लेकिन अबतक इसकी कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

बॉक्स ऑफिस पर बजट वसूलना भी मुश्किल

फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ को लेकर साल 2023 से अबतक जितना क्रेज देखने को मिला था. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद फिल्म की नैया डूबती हुई दिखाई दे रही है. आपको बता दें कि 60 करोड़ की बजट में ये फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने असफल साबित हुई है. इस फिल्म को अपनी कमाई से अपना बजट निकलना मुश्किल पड़ रहा है. रिलीज के चार दिनों की कमाई पर नजर डालें तो फिल्म चार दिनों में 11.38 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.