Rishi Kapoor-Neetu Singh Love Story: बॉलीवुड में चिंटू जी के नाम से मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया से रुख्सत हो गए हैं, लेकिन वो फैंस के दिलों में हमेशा ही जिंदा रहेंगे. आज भले ही वो हमारे बीच ना हो लेकिन कपूर परिवार उनकी यादों में हमेशा लेकर चलता है और अब एक बार फिर से कपूर परिवार मेे खुशियां आने वाली हैं, क्योंकि आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में इस मौके पर आइए जानते हैं कि आखिर नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी आखिर कितनी मजेदार थी और कैसे एक पंजाबी सफल एक्ट्रेस कपूर परिवार की बहू बन गई. ऋषि कपूर इन दुनिया में नहीं है, लेकिन नीतू सिंह और ऋषि कपूर की प्रेम कहानी इंस्पिरेशन रहेगी, आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुई इनकी लव लाइफ.
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की पहली फिल्म ‘जहरीला इंसान’ थी, इस फिल्म में काम करते हुए दोनों एक-दूसरे के दोस्त बन गए. नीतू इस समय महज 14 साल की थीं, ऐसे में दोनों उस वक्त कम्र उम्र में थे लेकिन साथ में ज्यादा वक्त बिताते थे. फिल्म के सेट पर ऋषि कपूर नीतू को खूब परेशान करते, उनके चेहरे पर काजल लगा देते. ‘जहरीला इंसान’ के बाद ऋषि यूरोप गए और वहां से नीतू को टेलीग्राम लिखते, वह हमेशा कहते कि तुम्हारे बिना दिल नहीं लग रहा है. जब ऋषि कपूर वापस लौटे तो उन्होंने नीतू से प्यार का इजहार कर दिया.
नीतू ने एक्टर अन्नु कपूर के रेडियो शो ‘सुहाना सफर विद अन्नू कपूर’ में बात की, इस दौरान उन्होंने बताया कि ऋषि से उनकी पहली मुलाकात बहुत डरावनी थी. उन्होंने कहा, ‘ऋषि की बुली करने की आदत थी और वो मेरे मेकअप व कपड़ों को लेकर कमेंट करते थे जिससे मुझे गुस्सा आ जाता था. ऋषि शरारती थे जो कि हर किसी को परेशान करते थे और उस समय मैं बहुत छोटी थी तो हमेशा उनसे नाराज रहती थी.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.