‘जलसा’ में इस बार दिवाली रही खास, एक साथ नजर आया पूरा बच्चन परिवार...बिग बी ने दी शुभकामनाएं

Bachchan Family Diwali Celebration: अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पूरे परिवार की फोटो शेयर कर सभी को दिवाली की बधाई दी है.

Published date india.com Published: November 6, 2021 11:26 AM IST
bachchan family diwali celebration
bachchan family diwali celebration

Bachchan Family Strikes a Pose For Diwali Celebration: बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का अंदाज आज भी वही है. फैन्स उनके इसी अंदाज को पसंद करते हैं. समय के साथ उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इसी कड़ी में दिवाली पर बॉलीवुड गलियारे में जश्न का माहौल था, हर जगह दिवाली मनाई जा रही थी. कुछ अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली मना रहे थे तो कुछ अपने फैंस के साथ. सभी सेलेब्स की तस्वीरें और खबरें मीडिया या सोशल मीडिया के माध्यम से आ रहीं थीं लेकिन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की दिवाली से जुड़ी खबर थोड़ी लेट से आई.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पूरे परिवार की फोटो शेयर कर सभी को दिवाली की बधाई दी है. सबको लगा था कि अमिताभ के घर ‘जलसा’ में इस बार दिवाली नहीं मनाई जाएगा लेकिन अमिताभ (Amitabh Bachchan) ने फ़ोटो शेयर कर बताया कि उनके परिवार ने अपने अंदाज में दिवाली मनाई है. इस फोटो में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन एक साथ मौजूद थे. उनके साथ-साथ पोती आराध्या, नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा भी थे और सभी कामल के लग रहे हैं.


अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने सोशल मीडिया पर फैमिली फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि परिवार एक साथ प्रार्थना करता है और जश्न भी मानता है. आगे लिखा,”इस पावन अवसर पर, शुभकामनाएं, दीपावली मंगलमय हो. साथ में हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है. इस तस्वीर पर उनकी पोती नव्या नंदा ने कमेंट करके अपना प्यार दिखाया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.