ऐश्वर्या राय ने की महिलाओं के साथ होने वाले जुल्म की बात, लोगों से मिले रेड हार्ट की....बच्चन फैमिली की तरफ से सन्नाटा

ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो महिलाओं के खिलाफ होने वाले शोषण की बात कर रही हैं.

Published date india.com Updated: November 26, 2024 9:16 AM IST
Aishwarya Rai talked about atrocities against women no response from Bachchan family
Aishwarya Rai talked about atrocities against women no response from Bachchan family

इन दिनों ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनके और बच्चन परिवार के बीच लगातार अनबन की खबरें आती रहती हैं. अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भले ही सीधे तौर पर न कहा हो लेकिन घुमा-फिरा कर ये जरूर कहा है कि चीजें ठीक हैं. लेकिन इस जोड़ी के एक साथ नजर न आने से फैंस अभी भी निराश हैं. अभिषेक के रिएक्शन के बाद अब ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सड़कों पर महिलाओं के साथ होने वाले शोषण के बारे में बात कर रही हैं.

जैसा कि फैंस जानते हैं कि ऐश्वर्या राय एक कॉस्मेटिक ब्रांड से जुड़ी हुई हैं. इसके ब्रांड एंबेसडर हैं. अब उन्होंने उसी ब्रांड के लिए एक प्रमोशनल वीडियो बनाया है. लेकिन इसमें वह प्रोडक्ट्स के बारे में नहीं बल्कि शोषण के बारे में बात कर रही हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ खड़े हों. और कंपनी के ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़ें. क्योंकि महिलाएं मायने रखती हैं.

ऐश्वर्या राय का नया वीडियो आया सामने
इस वीडियो में ऐश्वर्या राय अपने चिर-परिचित लुक में नजर आ रही हैं. बीच से निकला हुआ मांग और चेहरे के दोनों तरफ बाल. साथ ही पिंक और ग्रीन कॉम्बिनेशन की जैकेट और उसके अंदर ब्लैक टी-शर्ट. इसमें वह महिलाओं को सड़कों पर होने वाले शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित कर रही हैं. इसमें उनका कहना है कि उस जुल्म के लिए महिलाएं जिम्मेदार नहीं हैं. वह कहता है कि समस्या का सामना करो और उससे लड़ो.

अभिषेक बच्चन की कोई प्रतिक्रिया नहीं
ऐश्वर्या के इस वीडियो पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने तारीफ करते हुए कहा है कि वह बेहद प्रेरणादायक और प्रभावशाली महिला हैं. कुछ ने उनकी खूबसूरती के लिए लिखा- ब्यूटी विद ब्रेन. वहीं एक यूजर ने पूछा, ‘जया बच्चन और श्वेता बच्चन के शोषण के बारे में आप क्या कहेंगे?’ वहीं बाकी लोगों ने रेड हार्ट और फायर इमोजी की बौछार कर दी है. हालांकि, इस पोस्ट पर अभिषेक बच्चन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. न तो उन्होंने इसे लाइक किया और न ही कोई टिप्पणी की. वहीं इससे पहले एक्ट्रेस ने बेटी आराध्या और पिता के जन्मदिन से जुड़ा एक पोस्ट किया था, लेकिन उस पर भी बच्चन परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.