By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ajay Devgan About To Get Beaten By Crowd His Father Veeru Arrived With 200 Fighters Know Story
जब पिटते-पिटते बचे बॉलीवुड के सिंघम Ajay Devgn, 200 फाइटर लेकर पहुंचे थे पिता वीरू
When Ajay Father Arrives With 200 Fighter: अजय देवगन एक बार भीड़ में मार खाने की वाले थे कि उनके पिता वीरू देवगन 200 फाइटर लेकर वहां पहुंच गए थे, जानें क्या था पूरा किस्सा.
When Ajay Father Arrives With 200 Fighter: बॉलीवुड के सिंघम कहे जानें वाले अजय देवगन ने जब फिल्मों में डेब्यू किया था तब वो दो मोटरसाइकिल पर पैर रखकर आए थे और सात ही ये संदेश भी दे दिया था कि वो लंबे समय तक एक्शन करने के लिए तैयार हैं. अजय को आज सिनेमा जगत में कई दशक बित चुके हैं और वो आज भी बेहद कमाल के एक्शन करते हैं. अजय देवगन बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्शन स्टार्स में शुमार हैं जो अपने एक्शन की वजह से जानें जाते हैं, हालांकि अजय देवगन सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं रियल लाइफ में भी कई बार भिड़ चुके हैं और एक बार तो ऐसे फंसे थे कि पिता के 200 फाइटर लेकर आना पड़ा था, तो आइए जानते हैं कि आखिर क्या था ये पूरा किस्सा.
कार की हुई टक्कर और जमा हुई भीड़
जी टीवी के प्रोग्राम यारों की बारात में अजय देवगन ने खुद इस किस्से का जिक्र किया था. अजय ने बताया कि वे कॉलेज के दिनों में काफी मस्ती किया करते थे. उनके पास एक कार थी. जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ घूमा करते थे. अजय के साथ कार में साजिद खान भी साथ ही बैठे थे. जब अजय अपनी कार से मुंबई के एक इलाके गुजर रहे थे इसी दौरान अजय की कार किसी से टकरा गई.
200 फाइटर्स के साथ पहुंचे पिता
अजय देवगन ने इंटरव्यू में आगे कहा -‘ सड़क के बीचों बीच हो रही इस लड़ाई के बारे में जैसे ही उनके पिता वीरू देवगन को मालूम हुआ तो वो झगड़ा सुलझाने मेरे के पास पहुंच गए थे. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट उनके पिता वहां अकेले नहीं पहुंचे थे. वो अपने साथ 200 फाइटर्स ले कर आए थे. इन भारी भरकम फाइटर्स को देखकर सामने वाले डर गए और खुद ही साइड हटकर खड़े हो गए’.
कॉलेज के समय से हीरोगिरी कर रहे हैं अजय
कॉलेज के दिनों में अजय देवगन खूब हीरोगीरी किया करते थे. अजय की कॉलेज की दोस्त तब्बू भी इस बात का खुलासा कर चुकी हैं. अजय कॉलेज में काफी फेमस थे. कॉलेज में अजय झगड़े के लिए काफी मशहूर थे. अपने कॉलेज डेज मे अजय को झगड़े से खुद को बचाने के लिए भले ही 200 फाइटर्स का सहारा लेना पड़ा हो. लेकिन आज वो बड़े पर्दे पर अपने फाइटिंग सीन से अच्छे अच्छों के पसीने छुड़ा देते है. काफी
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें