
Pooja Batra
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी ... और पढ़ें
अजय देवगन एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वह मीडिया के कैमरों से दूर रहते हैं. मगर अजय ने एयरपोर्ट पर रूककर पैपराजी का हैलो किया. अजय को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट के बाहर देखा गया. जहां मीडिया के कैमरों ने उन्हें घेर लिया. 55 वर्षीय अभिनेता को अपनी लग्जरी एसयूवी कार से बाहर निकलते हुए देखा गया. अभिनेता वहां काले रंग की पैंट के साथ सफेद टी-शर्ट में दिखाई दिए. बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपने लुक को सनग्लासेस से पूरा किया.
बॉलीवुड स्टार काजोल और उनके पति अभिनेता अजय देवगन ने रुककर फोटोग्राफरों का अभिवादन किया और एयरपोर्ट की ओर निकल पड़े. अभिनेता कहां जा रहे हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
सिर्फ 1 बात पर हुआ था देवरानी-जेठानी में झगड़ा, नीतू-बबीता में सालों तक चला कोल्ड वॉर
9
साल 2023 में अजय देवगन ने “कॉफी विद करण” में पैपराजी के बारे में बात की. शो के होस्ट और फिल्म निर्माता करण जौहर ने अजय से पूछा था कि “आपकी बेटी सोशल पैपराजी के दायरे में है, क्या यह आपको परेशान करता है कि वह जहां भी जाती हैं पैपराजी उनकी हर जगह फोटो खींचते हैं?”
इस अभिनेता ने जवाब दिया, “बेशक, उसे यह पसंद नहीं है. हमें यह पसंद नहीं है. लेकिन आप इसे बदल नहीं सकते, इसलिए आपको यह स्वीकार करना होगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.”
जब करण ने पूछा कि उन्हें कभी एयरपोर्ट पर क्यों नहीं देखा जाता, तो अजय ने जवाब दिया “क्योंकि मैं उन्हें फोन नहीं करता.”
हालांकि ऐसे कई उदाहरण हैं जब अजय देवगन को एयरपोर्ट पर देखा गया है.
कुछ दिन पहले अजय और काजोल ने अपने भतीजे दानिश देवगन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी.
इंस्टाग्राम पर अजय देवगन के 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इस फोटो शेयरिंग एप्लीकेशन पर अभिनेता ने बर्थडे बॉय दानिश के साथ अपनी और काजोल की शानदार तस्वीर शेयर की थी.
अपनी इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए अभिनेता अजय देवगन ने दानिश की जमकर तारीफ की. अजय ने लिखा कि उन्हें उन पर बेहद गर्व है. इसके साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
अजय की तरह अभिनेत्री काजोल ने भी दानिश देवगन के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी एक शानदार फोटो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की. फोटो के कैप्शन में अभिनेत्री ने उन्हें प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
दानिश फिलहाल अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ पर काम कर रहे हैं. बता दें कि यह फिल्म 2012 में आई एक्शन कॉमेडी ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है. इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया था. इस फिल्म में अजय के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और जूही चावला मुख्य भूमिका में थे.
अजय को पिछली बार अमित रविंद्रनाथ शर्मा के निर्देशन में बनी बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ में देखा गया था. इस फिल्म को आकाश चावला, अरुण व जॉय सेनगुप्ता, बोनी कपूर और जी स्टूडियो ने मिलकर बनाया.
अभिनेता अजय ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में मधु के साथ एक्शन रोमांस फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की. कुकू कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरुणा ईरानी, जगदीप और अमरीश पुरी भी थे. इसके बाद वह ‘दिव्य शक्ति’, ‘दिल है बेताब’, ‘दिलवाले’, ‘विजयपथ’, ‘हलचल’, ‘गुंडाराज’, ‘दिलजले’, ‘इश्क’, ‘मेजर साब’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘होगी प्यार की जीत’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘कच्चे धागे’, ‘राजू चाचा’, ‘गंगाजल’, ‘जमीन’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘खाकी’, ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’, ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’, ‘राजनीति’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘सिंघम’, ‘रेड’, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘आरआरआर’, ‘रनवे 34’, ‘दृश्यम’ में भी नजर आए.
अभिनेता जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’, ‘रेड 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.