खुशखबरी: अगले साल शुरू होगी 'गोलमाल 5' की शूटिंग, फिर साथ आएंगे अजय देवगन और रोहित शेट्टी

रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर रोहित शेट्टी इसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे.

Published date india.com Published: November 30, 2019 12:08 PM IST
rohit shetty and ajay devgn
rohit shetty and ajay devgn

नई दिल्ली: रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी हैं. जल्द ही रोहित शेट्टी अपनी फ्रेंचाइजी गोलमाल की 5वीं सीरीज पर काम शुरू करने जा रहे हैं. अजय देवगन और रोहित शेट्टी मिलकर ‘गोलमाल 5’ की तैयारी शुरू करेंगे. बता दें कि, फिलहाल रोहित शेट्टी अजय देवगन के साथ इन दिनों सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी हैं. ट्रेड एनलस्टि तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है, बिग न्यूज… गोलमाल फ्रेंचाइजी के पांचवे इंस्टॉलमेंट गोलमाल 5 के लिए रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने हाथ मिलाया है. रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर रोहित शेट्टी इसे प्रोड्यूस और डायरेक्ट करेंगे.

गोलमाल की इस सीरीज में भी अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, और श्रेयस तलपड़े नजर आएंगे. वहीं माना जा रहा है कि फिल्म में नए कैरेक्टर्स की भी एंट्री हो सकती हैं. साथ ही अभी तक इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस की तलाश और शूटिंग अगले साल से शुरू होगी. सूर्यवंशी की बात की जाए तो इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा कैटरीना कैफ अहम भूमिका निभा रही हैं. ये फिल्म अगले साल 2020 में रिलीज होगी.

यह भी देखें-

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

https://mum-videostream.s3.ap-south-1.amazonaws.com/indiacom/2019/11NOVEMBER/14/Nawazuddin%20Siddiqui%20Q%26A%20INDIA%20S3.mp4

वहीं 2020 में ही अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर आएगी. काजोल इस फिल्म में सावित्रीबाई मालुसरे की भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म में अजय देवगन, काजोल के अलावा सैफ अली खान, जगपति बाबू, पंकज त्रिपाठी और शरद केलकर भी इस फिल्म अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. बता दें कि यह अजय की बॉलीवुड में 100वीं फिल्म है. ‘तानाजी’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. 17वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर आधारित ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय इतिहास के विस्मृत योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के अगुवा तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित है.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.