भूतिया गांव कुलधरा में कांप उठा था सेट, ‘कच्चे धागे’ की शूटिंग में अजय देवगन की जान पर बन आई थी, क्या है किस्सा?

राजस्थान के जैसलमेर के पास बसा कुलधरा गांव भारत के सबसे रहस्यमयी और भूतिया गांवों में गिना जाता है. क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन स्टारर फिल्म कच्चे धागे की शूटिंग इसी गांव में हुई थी.

Published date india.com Published: February 19, 2026 2:27 PM IST
ajay devgn movie kachche dhaage shooting in bhutiya gaon kuldhara haunted village
ajay devgn movie kachche dhaage shooting in bhutiya gaon kuldhara haunted village

जब भी 90 के दशक की एक्शन और मसाला फिल्मों की बात होती है, तो सबसे पहले ‘करण-अर्जुन’, ‘घातक’ और ‘मोहरा’ जैसी हिट फिल्मों के नाम जुबान पर आते हैं. इन फिल्मों की गिनती सदाबहार फिल्मों में होती है जिन्हें जितनी बार भी देखा जाए, मन नहीं भरता है, लेकिन उस समय की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. आज उस फिल्म ने 27 साल पूरे कर लिए हैं.

फिल्म कच्चे धागे

हम बात कर रहे हैं अजय देवगन, सैफ अली खान, मनीषा कोईराला और नम्रता शिरोडकर स्टारर फिल्म ‘कच्चे धागे’ की. फिल्म को आज ही के दिन साल 1999 में रिलीज किया गया था. फिल्म 90 के दशक की उन फिल्मों में शामिल थी, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. ‘कच्चे धागे’ के दमदार संवाद, शानदार लोकेशन और एक्शन सीन्स ने फैंस को सिनेमाघरों में खड़े होकर सीटी बजाने के लिए मजबूर कर दिया था, लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि फिल्म को बनाने में निर्देशक को बहुत मेहनत करनी पड़ी थी और फिल्म को भूतिया गांव कुलधरा में शूट किया गया था.

भूतिया गांव में हुई थी शूटिंग

‘कच्चे धागे’ के निर्देशक मिलन लुथरिया और अजय देवगन पहले से ही अच्छे दोस्त थे और साथ में फिल्म भी करना चाहते थे, लेकिन अजय का शेड्यूल काफी बिजी था और वे फिल्म को टाल रहे थे. छह महीने ऐसे ही बीत गए और एक दिन मिलन लुथरिया गुस्से में अजय देवगन से मिलने पहुंचे और सीधा पूछा कि फिल्म करनी है या नहीं. अभिनेता ने जवाब दिया कि वे 2 महीने बाद फिल्म की शूटिंग करेंगे और तय वादे पर फिल्म की शूटिंग शुरू हुई.

अजय देवगन ने खुद किए थे स्टंट

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

चाहे ट्रेन के कोच अलग करना हो या चलती ट्रेन से कूदना हो, अजय ने सारे सीन्स को खुद फिल्माया था और बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया था. ट्रेन के कोच अलग करने वाले सीन में अभिनेता की जान जाते-जाते बची थी, क्योंकि ट्रेन अपनी पूरी स्पीड पर थी और उनका एक हाथ हथकड़ी से बंधा था. इस सीन ने सबकी सांसें अटकाकर रख दी थीं, हालांकि सब कुछ संभल गया. इतना ही नहीं, सेट पर सैफ अली खान की चुलबुली हरकतों से सेट के लोग भी परेशान थे क्योंकि वे मस्ती में चलती ट्रेन पर नाचने लगते थे, जिसके लिए उन्हें कई बार डांट भी पड़ी थी.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.