By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ajay Devgn Shares A Throwback Picture With Kajol
अजय देवगन ने काजोल के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो, लिखा- 'लॉकडाउन 22 साल पहले शुरू हो गया था'
इस फोटो में अजय देवगन पत्नी काजोल के साथ नजर आ रहे है. यह काफी पुरानी फोटो है.
नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते सभी बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों अपने घरों में बैठे हैं. और आए दिन फैन्स के लिए कोई ना कोई वीडियो शेयर करते रहते हैं. सभी सेलेब्स इन दिनों अपनी पुरानी फोटोज, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर उनसे जुड़े किस्से सुना रहे हैं. ऐसे में हाल ही में अज देवगन ने एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में अजय देवगन पत्नी काजोल के साथ नजर आ रहे है. यह काफी पुरानी फोटो है.
सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- महसूस होता है कि लॉकडाउन 22 साल पहले शुरू हो गया था. अजय और काजोल की यह फोटो ब्लैक इन व्हाइट है. इस फोटो में अजय ने काजोल का हाथ पकड़ा हुआ है. फैन्स इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं. अजय की इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- हाहाहा लेकिन ये लॉकडाउन परमानेंट है, किसी भी तरह की रिहायत की आशा ना करें. वहीं दूसरे ने लिखा- आप इस लॉकडाउन से नहीं बच सकते हैं.
View this post on InstagramFeels like it’s been twenty two years since the lockdown began. #FridayFlashback @kajol
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on
बता दें कि 2018 में रिलीज हुई अजय देवगन-स्टारर फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल आने वाला है. आने वाली फिल्म की अभी स्क्रिप्टिंग के ही चरण में है, और निर्माता ‘रेड’ की तर्ज पर “विशाल मल्टी-फिल्म फ्रेंचाइजी” के निर्माण पर विचार कर रहे हैं. राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित 2018 की फिल्म, ईमानदार आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के नेतृत्व में आयकर विभाग द्वारा एक शक्तिशाली स्थानीय राजनेता के घर पर मारे गए वास्तविक आयकर छापे पर आधारित थी. माना जाता है कि इस छापे को इतिहास में अब तक का सबसे देर तक चलने वाला छापा माना जाता है, यह छापा 18 घंटे से अधिक समय तक चला था.
Also Read:
-
भारत में लगा 'एनर्जी लॉकडाउन' तो किन-किन चीजों पर होगी पाबंदी? देख लीजिए लिस्ट
-
महज़ 30 मिनट में हुई थी इस एक्टर की शादी, फिर 2 महीने के हनीमून पर पड़े बीमार, पत्नी से बोले- प्लीज़ अब वापस चलो
-
महज़ 30 मिनट में हुई थी इस एक्टर की शादी, फिर 2 महीने के हनीमून पर पड़े बीमार, पत्नी से बोले- प्लीज़ अब वापस चलो
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें