सामने आई 'Bhuj: The Pride of India’ की रिलीज डेट, VIDEO देखकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

Bhuj: The Pride of India Release Date: अजय देवगन की 'भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया' की रिलीज़ डेट हुई पक्की.

Published date india.com Updated: July 7, 2021 12:43 PM IST
Bhuj: The Pride of India Movie Posters: Ajay Devgn And Sanjay Dutt Look Striking in The Story of 1971 Indo-Pak War
Sanjay Dutt and Ajay Devgn on the posters of Bhuj: The Pride of India

Ajay Devgn-Sonakshi Sinha starrer ‘Bhuj: The Pride of India’ Gets Release Date: बॉलीवुड के सुपरस्टार और सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ (Bhuj: The Pride Of India) काफी लंबे समय से चर्चा में थी, ऐसे में एक्टर ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी करते हुए फैंस को बता दिया है कि आखिर किस दिन फिल्म पर्दे पर आएगी और फैंस इसे कहां देख सकते हैं.

फिल्म के मोशन पोस्टर में 1970 के दशक की दुनिया की एक झलक दे रही है, इसमें युद्ध जैसे हालात है और अजय देवगन (Ajay Devgn) संजय दत्त (Sanjay Dutt) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का पहला लुक की एख झलक भी देखने को मिली है. फ़िल्म स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर 13 अगस्त को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज़ की जाएगी, अजय की ये पहली फिल्म होगी जो कोरोना काल में ओटीटी पर आएगी.


भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया (Bhuj: The Pride Of India) में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही और शरद केल्कर भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. भुज की कहानी 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई एक सच्ची और साहसिक घटना से प्रेरित है. अजय भारतीय वायु सेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के किरदार में हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.