बारिश में भीगकर दो दिल एक जान हुए शरद मल्होत्रा- आकांक्षा पुरी, बताया कैसी हैं किसर?

अभिनेता शरद मल्होत्रा और आकांक्षा पुरी नए म्यूजिक वीडियो 'बारिशों' में रोमांटिक अंदाज में नज़र आ रहे हैं.

Published date india.com Updated: July 12, 2023 7:45 PM IST
Akanksha Puri and Sharad new video Baarishon released love bird drenched in the rain actor told how she kissed
Akanksha Puri and Sharad new video Baarishon released

शरद मल्होत्रा और आकांक्षा पुरी का नया गाना ‘बारिशों’ रिलीज हो गया है और दर्शकों को गाने में उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है. पायल और उदित नारायण द्वारा गाया गया यह गाना 90 के दशक की याद दिलाता है.एक्टर शरद मल्होत्रा ने गाने के दौरान आकांक्षा के साथ अपने किसिंग एक्सपीरियंस और अन्‍य बातें भी शेयर की. आकांक्षा बिग बॉस ओटीटी हाउस में स्क्रीन पर जैद हदीद को किस करने के बाद से ही खबरों में हैं, जहां उन्होंने उन्हें खराब किसर कहा था. शरद और आकांक्षा ने स्क्रीन पर एक-दूसरे को दो बार किस भी किया है.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह वाकई एक खराब किसर हैं, शरद ने जवाब देते हुए कहा, मैंने स्क्रीन पर जो कुछ भी अनुभव किया है वह यह है कि वह अपने किरदार में बहुत अच्छी तरह से ढल जाती हैं. हमने स्क्रीन पर एक-दूसरे को दो बार किस किया है और दोनों बार वह पूरी तरह से अपने किरदार में थीं.

गाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना 90 के दशक की याद दिलाता है. पायल और उदित जी ने इसे बहुत खूबसूरती से गाया है.

‘बारिशों’ एक रोमांटिक मानसून ट्रैक है जिसे पायल देव और उदित नारायण ने गाया है. गाने को आदित्य देव ने कंपोज किया है. गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं और इसमें शरद मल्होत्रा और आकांक्षा पुरी हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.