लगता है ब्रेक अप का ये सीजन खत्म होने का नाम ही नही लेगा। बॉलीवुड कपल्स के लिए यक़ीनन ये साल अच्छा नहीं है। जब से नए साल की शुरुवात हुई है तब से ब्रेक अप पर ब्रेक अप की खबरें आती ही जा रहीं हैं। कई लोगों के दिल टूटे और कईयों का रिश्ता खराब हुआ। साल के पहले महीने से ही ब्रेक अप की ख़बरों ने माहोल गर्म किया हुआ है। इस ब्रेक अप की लिस्ट में अब कमल हासन की लाडली बेटी अक्षरा हासन और तनुज विर्वानी का नाम भी जुड़ गया है।
कमल हासन की बेटी और श्रुति हासन की छोटी बहन अक्षरा हासन के ब्रेक की खबर सामने आई है। ख़बरों के मुताबिक अक्षरा लंबे समय से एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विर्वानी को डेट कर रहीं थी। दोनों के रिश्ते में तब से ही प्रॉब्लम शुरू है जब से अक्षरा ने फिल्म ‘शमिताभ’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। और अब आख़िरकार दोनों ने ब्रेक अप कर लिया है।
आपको बतादें इस नए साल में 3 महीने के अंदर कई रिश्ते टूटे हैं। जहाँ रणबीर कपूर – कैटरिना कैफ और विराट कोहली – अनुष्का शर्मा ने अपने लंबे रिश्ते को ख़त्म कर दिया वहीँ दूसरी तरफ अरबाज़ खान – मलाइका अरोरा खान और फ़रहान अख्तर – अधुना अख्तर अपनी शादी तोड़ तलाक ले रहें हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.