By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Akshay Kumar And Raveena Tandon To Reunite On Welcome 3 After 20 Years Here Is All The Details
20 साल बाद वापसी करेंगे Akshay Kumar और Raveena Tandon, इस फिल्म में आएंगे नजर?
Akshay Kumar-Raveena Comeback: 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन को को फैंस 20 साल बाद फिर से एक साथ देख सकते हैं.
90 के दशक में बॉलीवुड में रवीना टंडन (Raveena Tandon) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद थी. एक वक्त था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन के प्यार के किस्से बॉलीवुड गलियारों में रहा करते थे. दोनों रिलेशनशिप में थे और फिर इन्होंने शादी का फैसला लिया. खिलाड़ी और रवीना की सगाई तक हो गई थी कि अचानक दोनों की राहें जुदा हो गईं. प्यार भरे रिश्ते में कड़वाहट घुल गई और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ गए. अक्षय और रवीना के बीच आज भी अच्छे संबंध हैं और उन्होंने कई मौकों पर एक-दूसरे की सराहना भी की है, लेकिन अब इन दोनों को चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है कि वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में यह दोनों सितारे 20 साल बाद फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं.
क्या वेलकम 3 में बनेगी जोड़ी
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, रवीना बहुत जल्द अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम 3’ में बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में शामिल होने वाली हैं. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन ये रिपोर्ट सच साबित होती है और रवीना और अक्षय वेलकम 3 के लिए एक साथ आते हैं, तो यह 19 साल बाद स्क्रीन पर उनका पुनर्मिलन होगा. दोनों सितारों ने आखिरी बार 2004 की फिल्म ‘आन: मेन एट’ वर्क के लिए स्क्रीन साझा की थी.
ऐसी है Welcome की स्टार कास्ट
बताया जा रहा है कि इस फिल्मं में अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, संजत दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में होगी. हालांकि मेकर्स द्वारा रवीना टंडन को कास्ट करने की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाक़ी है. वहीं फिरोज नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनने वाली फ़िल्म वेलकम टू द जंगल अगले साल क्रिसमस 2024 में रिलीज़ होगी. फ़िरोज़ नाडियाडवाला ने बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई ख़ास बातचीत में फ़िल्म की कहानी के बारें में बताया, ‘इसमें बहुत देशभक्ति का टच होगा, फिल्म का 65-70% हिस्सा जंगल में सेट किया जाएगा. हमें उम्मीद है कि फ़िल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी. हमारे साथ रियल लाइफ़ पूर्व-सैन्य लोग होंगे जो हमें बताएँगे कि बड़ी बंदूकें, आरपीजी, एसएएम (सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल) और ऐसे अन्य ठोस सैन्य हार्डवेयर को कैसे हैंडल करना है’.
रवीना ने की थी अक्षय की तारीफ
रवीना टंडन और अक्षय कुमार के रिश्ते अब बेहतर हो गए हैं. एक बार एक बातचीत के दौरान रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को बॉलीवुड के सबसे मजबूत स्तंभ में से एक कहा. बेशकर पर्सनल लाइफ में दोनों के मन-मुटाव खत्म हो गए, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में इन्हें दो दशक से अधिक वक्त से साथ में स्क्रीन शेयर करते नहीं देखा गया है.

रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्में
बता दें कि 1990 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिश्ता हर किसी की जुबान पर रहता था. फिल्मों के साथ ही साथ इनकी लव स्टोरी की भी काफी चर्चे होते थे. इस जोड़ी को पहली बार साल 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ में देखा गया था. इसके बाद रवीना और अक्षय ने ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘बारूद’ जैसी कई हिट फिल्में दी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें