By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Akshay Kumar And Tiger Shroff Mud Pics Viral From Africa Bade Miyan Chote Miyan Wrap Up
Chandni Chowk to Africa: कीचड़ में सने नज़र आए Akshay Kumar- Tiger Shroff
Chandni Chowk to Africa: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग जॉर्डन में पूरी हो चुकी है. वहां की कुछ फोटोज़ वायरल हो रही हैं जिनमें ये एक्टर कीचड़ में सने नज़र आ रहे हैं.
Chandni Chowk to Africa: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ कुछ वक्त से अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के लिए जॉर्डन में हैं. इसी वजह से ये दोनों भव्य राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह और मशहूर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शामिल होने से चूक गए. गुरुवार को, अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिलचस्प तस्वीर के साथ जॉर्डन में शेड्यूल खत्म होने की घोषणा की. इस फोटो में ये एक्टर कीचड़ में सने नज़र आ रहे हैं. कैप्शन में अक्षय ने लिखा, ”उन्हीं पुराने मीम्स से थक गए, यहां कुछ नया मड-टेरियल है. इस तरह हमने जॉर्डन के डेड सागर में #बड़ेमियांनछोटेमियां के इस यादगार शेड्यूल के रैप अप का जश्न मनाया.
लोगों ने दिए रिएक्शन
अक्षय की इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, ‘चांदनी चौक टू अफ्रीका’ दूसरे ने लिखा, ”सर खट्टा मीठा का रोड रोलर फट गया???” तीसरे ने कमेंट किया, ”छोटी गंगा बोलके नाले में कुदवा दिया.
बड़े मियां छोटे मियां के बारे में
पिछले महीने, निर्माताओं ने मुख्य कलाकारों के साथ आगामी फिल्म का पहला टीज़र शेयर किया था. उन्होंने टीज़र के साथ लिखा, ”दिल से सिपाही, दिमाग से शैतान है ये, बचके रहना इनसे, हिंदुस्तान.”
फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. बड़े मियां छोटे मियां यह फिल्म अप्रैल में ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इसकी टक्कर अजय देवगन-स्टारर मैदान से होगी. बता दें, ऑरिजनल फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का निर्देशन डेविड धवन ने किया था. गोविंदा इसमें लीड रोल में थे. ये फिल्म सुपरडुपर हिट साबित हुई थी.
Also Read:
-
जब जर्मनी की क्रूरता से कांप उठा था नामीबिया! सैकड़ों सिर काटकर ले गए थे साथ, बेहद दर्दनाक है ये कहानी
-
जब जर्मनी की क्रूरता से कांप उठा था नामीबिया! सैकड़ों सिर काटकर ले गए थे साथ, बेहद दर्दनाक है ये कहानी
-
शादी रचाने के लिए यहां होती है जंग! दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, जिसके पास जाने से कांपते हैं लोग
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें