Bade Miyan Chote Miyan हुई फ्लॉप तो अक्षय ने रोकी अपनी फीस, मेकर्स से बोले पहले भरो इनके पैसे

Jackky Bhagnani On Akshay Kumar Help: पूजा एंटरटेनमेंट के मालिक वाशु भगनानी और जैकी भगनानी कई दिनों से चर्चा में हैं और अब खबरें हैं कि अक्षय कुमार ने अपनी फीस लेने से मना कर दिया है

Published date india.com Published: July 2, 2024 1:06 PM IST
Bade Miyan Chote Miyan हुई फ्लॉप तो अक्षय ने रोकी अपनी फीस, मेकर्स से बोले पहले भरो इनके पैसे

Jackky Bhagnani On Akshay Kumar Help: जैकी भगनानी और उनके पिता वाशु भगनानी को लेकर कई सारी खबरें चल रही हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी हालिया आई सारी फिल्में पर्दे पर बुरी तरह से पिट गई है जिस वजह से उन्होंने अपने यहां काम करने वाले लोगों का भगुतान नहीं किया है और उनके प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट पर क्रू मेंबर्स ने पेमेंट न देने का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं हाल ही में ये तक कहा जा रहा था कि वाशु ने उस ऑफिस को बेच दिया जहां पर वो काम किया करते थे. ऐसे में अब फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि अक्षय कुमार ने किस तरह उनकी मदद की है.

बड़े मियां छोटे मियां की कास्ट एंड क्रू को नहीं मिली फीस

ऐसी खबरें आई थीं कि पूजा एंटरटेनमेंट भी फ्लॉप फिल्मों के चलते मार झेल रही है और उनका खजाना खाली हो गया है.प्रोडक्शन हाउस पर स्टाफ को निकाले जाने का भी आरोप लगा था. यह भी कहा गया कि अभी तक बड़े मियां छोटे मियां की कास्ट एंड क्रू को फीस भी नहीं दी गई है. ऐसे में अब जैकी ने बताया कि कैसे अक्की ने इस दौरान सबकी मदद की. आपको बता दें जैकी भगनानी के प्रोडक्शन में बनीं बैल बॉटन, गणपत, मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में पर्दे पर आती ही धड़ाम हो गई थी.

अक्षय ने क्रू मेंबर के लिए रोकी अपनी सैलरी

ऐसे में इन बिग बजट की फिल्मों की वजह से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ है और कई सारे लोगों की फीस तक रोक ली गई है. ऐसे में अब जैकी भगनानी ने हाल ही में एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ‘अक्षय सर ने हाल ही में इस मामले पर चर्चा करने के लिए मुझसे मुलाकात की. इस स्थिति के बारे में जानने के बाद अक्षय सर ने आगे आकर क्रू के प्रति अपना सपोर्ट करने में दो बार भी नहीं सोचा और उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक हमारे प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हर कलाकार और क्रू मेंबर को उनका पूरा और आखिरी पेमेंट नहीं मिल जाता, तब तक उनकी फीस को रोक दिया जाये’.

अक्षय सर हमारे साथ खड़े हैं

जैकी भगनानी ने आगे कहा, ‘हम अक्षय सर की समझदारी और इस दौरान हमारे साथ खड़े रहने की उनकी इच्छा के लिए बहुत-बहुत आभारी हैं. फिल्म बिजनेस मजबूत रिश्तों पर टिका है और हम इंडस्ट्री में इसी भावना को बढ़ावा देने की कोशिश करते हैं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.