एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने पर Akshay Kumar ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बात

Bade Miyan Chhote Miyan Actor Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपनी लगातार हो रही फ्लॉप मूवीज़ पर चुप्पी तोड़ी है.

Published date india.com Updated: March 27, 2024 5:12 PM IST
akshay kumar break silence on flop movies during bade miyan chote miyan movie
akshay kumar break silence on flop movies during bade miyan chote miyan movie

Bade Miyan Chhote Miyan Trailer Launch: हर फिल्मी अभिनेता की करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं. कई स्टार तो ऐसे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में काफी मेहनत की लेकिन सफल नहीं हो सके. कई ऐसे भी रहे जो एक दो हिट फिल्में देकर गायब हो गए और कई लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुटे रहे. उन्हीं में एक हैं. खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार. जिनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं फिर वे लगातार मेहनत कर रहे हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chhote Miyan) का ट्रेलर लॉन्च किया गया. जहां उन्होंने फ्लॉप हो रही मूवीज़ पर अपनी राय रखी.

अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी
बता दें, अक्षय कुमार की रिलीज़ फिल्में सेल्फी (Selfie)और मिशन रानीगंज (RaniGanj) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिरीं. लगातार हो रही फ्लॉप फिल्मों पर अक्षय ने कहा कि वे अपनी हर फिल्म के लिए बहुत मेहनत करते हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफल होंगी ये कहना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल है.

अक्षय की अब तक 16 फ्लॉप फिल्में रहीं. उस दौर को याद करते हुए अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि उस वक्त भी उन्होंने अपने काम करने के तरीके को कंट्रोल नहीं किया. उन्होंने कहा, ”ऐसा नहीं है कि मैंने यह दौर पहले नहीं देखा, एक समय ऐसा भी था जब मेरे करियर में लगातार 16 फ्लॉप फिल्में थीं. लेकिन मैं वहीं खड़ा रहा और काम करता रहा और अब भी ऐसा करूंगा.”

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अलग-अलग तरह की फिल्में करने में मजा आता है. इससे वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं. भले ही लोग केवल कॉमेडी या एक्शन करने के लिए कहें, इसका मतलब यह नहीं है कि अभिनेता केवल इन दो शैलियों का प्रयास करेगा. एक ही तरह का काम करने से बोरियत होने लगती है और हम अलग-अलग काम करते रहते हैं. कभी-कभी उनकी फिल्में चलेंगी और कभी-कभी नहीं, लेकिन इससे उनके काम करने का तरीका नहीं बदलेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.