Hera Pheri 3 Akshay Kumar: बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी को लेकर इन दिनों जबरदस्त बज्ज बना हुआ है. ऐसे में जब से ये खबर सामने आई है कि फिल्म में मुख्य किरदारों में से एक राजू यानि की अक्षय कुमार तीसरे भाग का हिस्सा नहीं होंगे. इस खबर ने फैंस को हैरान और उदास कर दिया है. इसके बाद से ही ये खबरें भी आ रही थी कि कार्तिक आर्यन फिल्म का हिस्सा होंगे. ऐसे में सुनील शेट्टी ने हाल ही में कहा था कि वो अक्षय से बात करेंगे कि वो फिर से इस मसले पर सोचें. ऐसे में अब सामने आ रहा है कि अक्षय फिल्म से बाहर हो चुके हैं और अब सुनील शेट्टी ने कहा है कि उन्हें वो बहुत मिस करेंगे.
हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकरजिस तरह से लिखी गई है, वह मुझे पसंद नहीं आई. इसलिए मैंने इसे करने से इनकार कर दिया, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने मेकर्स से 90 करोड़ की डिमांड की थी. जो मेकर्स ने उन्हें देने से इनकार कर दिए. कहा यह भी जा रहा है कि अक्षय कुमार से फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला काफी नाराज हैं.
वहीं हाल ही में सुनील शेट्टी से पूछा गया तो उन्होंने पिंकविला संग बातचीत में कहा, ‘अक्षय फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, यह बात सुनकर मुझे झटका लगा है. अक्षय फिल्म में नहीं होंगे तो मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा, क्योंकि ऑडियन्स को राजू और श्याम की केमिस्ट्री ही थी जो काफी पसंद आई थी. फिल्म की शूटिंग मैं करूंगा. राजू, श्याम और बाबू राव की जोड़ी को फैन्स ने प्रिफर किया है, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि अगले हफ्ते तक ही मैं आप लोगों को अक्षय कुमार और हेरा फेरी 3 को लेकर कुछ अपडेट दे पाऊंगा.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.