OMG 2 Teaser: ‘रख विश्वास तू है शिव का दास’, ‘ओह माई गॉड 2’ का टीजर आउट

Akshay Kumar OMG 2 Teaser Out: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है

Published date india.com Updated: July 11, 2023 11:47 AM IST
OMG 2: Akshay Kumar Disguises as 'Sadhu' in Pre-Teaser Amid 'Har Har Mahadev' Chants, Watch
OMG 2: Akshay Kumar Disguises as 'Sadhu' in Pre-Teaser Amid 'Har Har Mahadev' Chants, Watch

Akshay Kumar OMG 2 Teaser Out: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ के चंद मिनट के टीजर में आफको महादेव का नाम हर बार सुनने को मिलेगा और साथ ही इस बार ऐसा लग रहा है कि किसी भक्त की कहानी को लेकर अक्षय दर्शकों के सामने आए हैं.

क्या कहता है टीजर

इस टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है रख विश्वास 🙏. ओएमजी 2 के टीजर में साफ देखा जा सकता है कि एक भक्त की गहरी आस्था और मेहनत को दिखाया गया है. अक्षय कुमार पिछली फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण के किरदार में थे, तो इसमें भगवान शिव के किरदार में हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी कांतिशरण मुद्गल का किरदार निभा रहे हैं, जो भगवान शिव का भक्त है. वह आस्थावान है और काफी मेहनत करता है.

काफी कुछ अलग कहानी दिख रही है.

फिल्म के 1 मिनट 12 के टीजर को देखकर लगता है कि यह पिछली फिल्म से बिल्कुल अलग है. जहां परेश रावल स्टारर फिल्म में भगवान या अल्लाह के नाम पर लूटने वालों पंडितों और मोलवियों की पर तंज कसे गए थे. वहीं, इस फिल्म में काफी कुछ अलग कहानी दिख रही है. फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ के चंद मिनट के टीजर को देखकर फैंस इस फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं.

11 साल बाद आ रहा है सीक्वल

अक्षय कुमार की ये फिल्म OMG साल 2012 में आई थी, अब लगभग 11 साल बाद OMG का सीक्वल 11 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. हालांकि, अक्षय की फिल्म के साथ सनी दिओल और अमीषा पटेल की फिल्म का क्लैश देखने को मिल सकता है. बता दें कि, ‘गदर-2’ की रिलीज डेट भी 11 अगस्त ही तय की गई है.

यामी, पंकज त्रिपाठी भी आएंगे नजर

फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और अरुण गोविल मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे. भगवान शिव के अवतार में अक्षय को देखकर पहले ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, हालांकि, ओरिजनल फिल्म के सीक्वेल को लोग कितना पसंद करते हैं, ये तो आने 11 अगस्त को ही पता चल पाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.