जब अक्षय कुमार ने OMG की शूटिंग के दौरान छोड़ दिया था नॉन-वेज! इस शख्स ने दी थी सलाह

Akshay Kumar Quit Non Veg For OMG: 'ओएमजी' करते हुए अक्षय कुमार ने अपनी जीवनशैली में कई बदलाव किए थे और उन्होंने नॉन वेज भी त्याग दिया था.

Published: July 11, 2023, 1:41 PM IST

Akshay Kumar Quit Non Veg For OMG: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अफनी आगामी फिल्म’ओह माय गॉड 2 (OMG 2)’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है और आज ही फिल्म का टीजर भी सामने आया है. इस फिल्म से अक्षय को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि काफी लंबे समय से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही हैं.  बता दें कि खिलाड़ी की यह फिल्म उनकी 2012 में आई ‘ओह माय गॉड’ का ही सीक्वल है. ‘ओएमजी 2’ में जहां अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं ‘ओएमजी’ में वह भगवान कृष्ण के रोल में नजर आए थे. ‘ओएमजी’ करते हुए अक्षय कुमार ने अपनी जीवनशैली में कई बदलाव किए थे, इसी कड़ी में उन्होंने नॉन वेज भी त्याग दिया था.

‘ओह माय गॉड’ के लिए छोड़ा नॉन वेज

अक्षय कुमार ने OMG से जुड़ा एक अहम किस्सा है. एक्टर ने बताया था कि यह फिल्म साइन करने के बाद उन्होंने नॉन वेज खाना बंद कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय की मां ने उन्हें नॉन वेज खाने से बिल्कुल मना कर दिया था. अक्षय ने कहा था कि उनकी मां भगवान कृष्ण को बहुत मानती थीं. उन्हें लगता है कि अक्षय को भगवान श्रीकृष्ण के सिखाए रास्ते पर चलना चाहिए, जिसमें शाकाहरी बने रहने चाहिए.

मां ने दी थी अक्षय को सलाह

एक्टर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था कि उनकी मां अक्सर उनके बॉलीवुड मामलों से दूर रही हैं, लेकिन जब अक्षय ने उन्हें इस फिल्म और अपने कैरेक्टर के बारे में बताया तो उन्होंने अक्षय से कहा कि अब आपको सिर्फ शाकाहारी बनकर ही रहना चाहिए. अक्षय अपनी मां की कोई बात नहीं टालते हैं. फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक एक्टर ने नॉनवेज को हाथ नहीं लगाया था. जानकारी के लिए बता दें कि अब अक्षय कुमार वीगन हैं.

OMG 2 का टीजर

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम स्टारर OMG 2 का टीजर आ चुका है. फैंस अपने फेवरेट एक्टर्स को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बता दें इस बार अक्षय कुमार भोले बाबा यानि की शिव जी के रूप में नजर आ रहे हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अरुण गोविल, यामी गौतम और गोविंद नामदेव जैसे दिग्गज सितारे दिखेंगे. अक्षय कुमार और यामी गौतम की इस फिल्म को लेकर सभी एक्साइटेड है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.