ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, एक्ट्रेस का थामा हाथ- Video

Akshay Kumar And Raveena Tandon Video: अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक समय काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे.

Published date india.com Updated: May 8, 2023 11:33 AM IST
ब्रेकअप के बाद पहली बार साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, एक्ट्रेस का थामा हाथ- Video

Akshay Kumar And Raveena Tandon Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) 90 के दौर की सुपरहिट जोड़ी मानी जाती थी और साथ ही दोनों एक दूसरे के प्यार में भी गिरफ्ता थे. रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक समय काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे और दोनों ने सगाई तक ली थी, लेकिन ये रिश्ता अचानक टूट गया और दोनों ने इसके बाद सालों तक एक दूसरे के साथ ना काम किया ना ही एक साथ किसी फोटो तक में नजर आए. हालांकि वक्त हर जख्म भर देता है और 20 साल के लंबे अंतराल के बाद अब पहली बार एक साथ अक्षय कुमार और रवीना नजर ना केवल दिखे बल्कि साथ में मंच तक शेयर किया.

सालों बाद साथ दिखा अक्षय-रवीना

अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी एक समय पर साथ में बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती थी. लेकिन दोनों के ब्रेकअप के बाद चीजे काफी बदल गईं। दोनों को साथ देखने के लिए फैंस भी तरस गए थे. हालांकि हाल ही में ये दोनों एक इवेंट में गए थे, जहां से दोनों के कुछ वीडियो और फोटो सोशलम मीडिया पर वायरल हो रेह हैं. किसी वीडियो में अक्षय और रवीना एक दूसरे को हग करते हुए दिखाई दिए तो कही दोनों एक साथ बैठकर बातें करते हुए नजर आए.

एक दूसरे संग मस्ती करते दिखे अक्षय-रवीना

एक इवेंट के दौरान अक्षय और रवीना की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.  इन फोटोज में एक्टर के साथ में माइक नजर आ रहा है, जिसके साथ ही अक्षय-रवीना स्टेज पर एक साथ खड़े हुए हैं। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में अक्षय ने रवीना के स्टेज से उतरने में मदद की और उनका हाथ तक थाम लिया. ऐसे में ये फोटो औऱ वीडियो देखकर फैंस खुश हैं और कि दोनों अपने रिश्तों के कड़वाहट को भूलकर आगे निकल गए हैं.

90 के दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘मोहरा’ जैसी हिट फिल्मों में साथ में काम किया था. दोनों की जोड़ी को उस जमाने में भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने सगाई कर ली थी, लेकिन बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म ‘सेल्फी’ में देखा गया था, जो एक बड़ी फ्लॉप थी. वहीं रवीना फिल्म ‘केजीएफ 2’ का हिस्सा थीं, जिसने दुनिया में धांसू कमाई की थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.