Akshay Kumar Fee: बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक ‘खिलाड़ी कुमार’ यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फ्लॉप फिल्मो को लेकर निराश हैं. बीते दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘राम सेतू’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने स्वीकार किया कि फिल्म उद्योग को मौजूदा प्रणाली में बदलाव की जरूरूत है. उन्होंने मूवी आउटिंग की लागत कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि वह इसके लिए अपनी फीस भी कम करना चाहेंगे. अक्षय कुमार ने ‘हेरा-फेरी 3’ को लेकर भी बात की.
एचटी लीडरशिप समिट में अक्षय कुमार ने बॉलीवुड के खराब प्रदर्शन पर कहा, ‘मेरे हिसाब से जो हो रहा है, वह ये है कि चीजें बदल गई हैं. दर्शक कुछ अलग चाहते हैं. हमें यही सोचना चाहिए कि हम उन्हें वो देने का प्रयास करें. यह हमारी गलती है कि दर्शकों की गलती नहीं है कि वे नहीं आ रहे हैं. हमें उन्हें वो देना होगा जो वे चाहते हैं, यही हमें पुनर्विचार करना है. हमने जो बनाया है उसे तोड़ना होगा और फिर से शुरू करना होगा.’
अक्षय कुमार ने आगे कहा, ‘सोचिए दर्शक किस तरह का सिनेमा देखना चाहेंगे. मैं पूरी तरह से अलग शुरुआत करना चाहता हूं, और मैंने भी यही करना शुरू कर दिया है. महामारी के दौरान दर्शको की पसंद में बदलाव आया है.’ ‘हेरा-फेरी 3′ को लेकर अक्षय कुमार ने कहा, ‘मैं हेरा फेरी का हिस्सा रहा हूं है. इससे लोगों की यादें जुड़ी हैं और मेरे पास भी इसकी अच्छी यादें हैं. मुझे फिल्म का ऑफर मिला था, लेकिन मैं स्क्रीनप्ले और पटकथा से संतुष्ट नहीं था. मैं इससे खुश नहीं था.’ ऐसी भी उम्मीद जताई जा रही है कि ‘हेरा-फेरी 3’ में कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार की जगह ले सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.