अक्षय कुमार ने सास डिंपल कपाड़िया के लिए लिखा खास मैसेज कहा, 'मां आप पर गर्व है'

हाल में हॉलीवुड फिल्म टेनेट रिलीज हुई है जिसमें डिंपल कपाड़िया ने भी एक किरदार निभाया है, इसके लिए अक्षय ने अपनी सास डिंपल के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है और उन्होंने अपनी मदर इन लॉ को बेस्ट बताया है

Updated: December 5, 2020, 6:05 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म Tenet में काम किया है, जिसमें उनके काम की काफी तारीफ हुई है. इतना ही नहीं इस फिल्म के डॉयरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने डिंपल के नाम प्यारा सा मैसेज शेयर किया है. इसके बाद अक्षय ने भी अपने सासु मां की तारीफ करते हुए उनके लिए बेहद खास मैसेज लिखआ है जिसे पढ़कर आप भी इमोशनल हो जाएंगे.

अक्षय ने भी अपने सासु मां की तारीफ करते हुए लिखा, ”एक दामाद होने के नाते ये मेरे लिए बेहद गर्व का समय है”.भारत में शुक्रवार को रिलीज हुई Tenet में डिंपल कपाड़िया ने ‘प्रिया’ नाम के कैरेक्टर का रोल प्ले किया है. इस साइंस फिक्शन मूवी की कहानी क्रिस्टोफर नोलन ने ही लिखी है. नोलन की ओर से डिंपल की तारीफ किए जाने अक्षय बेहद खुश हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म की रिलीज से पहले क्रिस्टोफर ने डिंपल कपाड़िया के लिए खास संदेश लिखा है, क्रिस्टोफर ने लिखा था, ‘डिंपल के लिए मेरी ओर से भरपूर प्यार, सम्मान और सराहना. डिंपल, मैं क्या कह सकता हूं? आपके साथ काम करना शानदार रहा. प्रिया के रोल में आपको दुनिया भर में देखना मजेदार है. शानदार स्किल्स और मेहनत से Tenet के लिए अपना टैलेंट दिखाने पर आपका धन्यवाद, बेस्ट विशेज

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.