By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Akshay Kumar Spent Rs 15 Crore For An Action Scene Completed The Shoot Despite Injury
पूरी फिल्म की बजट में शूट हुआ अक्षय कुमार का एक एक्शन सीन, चोट के बावजूद 'खिलाड़ी' ने पूरी की शूटिंग
Akshay Kumar : 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय और टाइगर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. अली अब्बास जफर इस एक्शन एंटरटेनर को 22 दिसंबर, 2023 को स्क्रीन पर रिलीज किया जा सकता है.
Akshay Kumar : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने काम को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं. एक साल में चार-चार फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ इन दिनों घुटनों की चोट से जूझ रहे हैं. अक्षय कुमार को अपने काम से कितना प्यार है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोट के बावजूद उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) का एक एक्शन सीन शूट किया. एक्शन सीन भी कोई ऐसा-वैसा नहीं बल्कि 15 करोड़ रुपये की लागत में शूट किया जा रहा है. पिछले हफ्ते, कुछ एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अक्षय के घुटने में चोट लग गई थी.
शूट के बारे में अधिक जानकारी अब सामने आई है, जो बताती है कि चोट लगने के बावजूद अक्षय ने कैमरे के सामने शूटिंग जारी रखी. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर के घुटने में चोट लग गई थी, लेकिन उन्होंने सपोर्ट के लिए एक छड़ी का सहारा लिया. कथित तौर पर निर्माता जैकी भगनानी ने यूके में इस एक्शन सीन शेड्यूल किया था, जिसके लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. शूटिंग के दौरान अक्षय ने कथित तौर पर अपने घुटने पर ब्रेसिज लगा रखा था और कुछ क्लोज-अप सीन भी शूट किए.
‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय और टाइगर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. अली अब्बास जफर इस एक्शन एंटरटेनर को 22 दिसंबर, 2023 को स्क्रीन पर रिलीज किया जा सकता है. इसके अलावा अक्षय कुमार जल्द ही मराठी मूवी में डेब्यू कर रहे हैं. वो महेश मांजरेकर की आगामी फिल्म ‘वेदत मराठे वीर दौडले सात’ में शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे. इसके अलावा पाइप लाइन में उनके पास दिनेश विजान द्वारा निर्मित ‘कैप्सूल गिल’, ‘ओएमजी 2’ और ‘स्काई फोर्स’ जैसी फिल्में भी हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें