मिशन मंगल के डायरेक्टर के साथ खड़े हुए अक्षय कुमार, उठा रहें इलाज का पूरा खर्चा

Mission Mangal Director Jagan Shakti In Hospital: फिल्म 'मिशन मंगल' के निर्देशक जगन (Jagan Shakti) शक्ति इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं.

Updated: January 30, 2020, 11:29 AM IST

Mission Mangal Director Jagan Shakti In Hospital: फिल्म ‘मिशन मंगल’ के निर्देशक जगन (Jagan Shakti) शक्ति इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. 25 जनवरी को एक पार्टी के दौरान बेहोश हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान पाया कि जगन के दिमाग में खून के थक्के (blood clot) जमे हुए हैं. इसके जगन को अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई. इस दौरान अक्षय कुमार ने जगन शक्ति के लिए दोस्ती की मिसाल पश की. अक्षय जगन के इलाज का सारा खर्चा उठा रहे हैं. बता दें कि साल 2019 में बनी फिल्म मिशन मंगल बीते साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार फिल्म मिशन मंगल के मुख्य अभिनेता अक्षय कुमार जगन के अस्पताल व इलाज के खर्चे को उठा रहे हैं. खबर के अनुसार अक्षय को हर उस निर्देशक से लगाव है जिसके साथ अक्षय ने कभी काम किया है. इस वजह से अक्षय मदद करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं. अक्षय जगन के बारे में सुनकर काफी परेशान हो गए थे. इसके बाद उन्होंने सुनिश्चित किया कि जगन के इलाज संबंधित सभी खर्चे अक्षय उठाएंगे.

फिल्म निर्माता आर. बाल्की के अनुसार जगन की हालत अब स्थिर है. उन्होंने मंगलवार को फिल्मफेयर में कहा कि जगन सर्जरी हो चुकी हैं और अब चिंता की कोई बात नहीं है. बता दें कि जगन की फिल्म मिशन मंगल में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, निथ्या मेनन, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुलकर्णी, शर्मन जोशी मुख्य किरदार में थे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.