अक्षय कुमार बनना चाहते हैं अतुल्य भारत का ब्रांड एंबेसडर
अतुल्य भारत अभियान से अभिनेता आमिर खान को उनका कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने के बाद हटाया गया है। आमिर के हटाए जाने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।
बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने इच्छा जताई है की वो अतुल्य भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहेंगे। हाल ही में अतुल्य भारत अभियान से अभिनेता आमिर खान को उनका कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म होने के बाद हटाया गया है। आमिर के हटाए जाने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।
हलाकि पर्यटन मंत्रालय ने भी शुरू में अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अक्षय कुमार के बारे में सोचा था। अब इस दौड़ में अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हो गया है। लेकिन अब तक तय नहीं हुआ है की आखिर किसे अतुल्य भारत का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने उड़ाया दिल्ली की ऑड-ईवन स्कीम का मज़ाक
अक्षय कुमार फ़िलहाल अपनी आनेवाली फिल्म एयरलिफ्ट के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दिल्ली में प्रमोशन के दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया की क्या वो अतुल्य भारत का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहेंगे, तो जवाब ने अक्की ने कहा की “क्यों नहीं? यह एक बड़ी बात है। मैं यह जरूर चाहूंगा।”यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार से प्रेरणा लेते हैं टाइगर श्रॉफ
अब जब अक्षय ने अपनी इच्छा ज़ाहिर की है तो पर्यटन मंत्रालय भी इस बात पर गौर कर सकता है। बता दें की अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म एयरलिफ्ट में ऐसी भूमिका निभा रहे हैं जो 1990 के इराक युद्ध के दौरान फंसे भारतियों को छुड़ाने की ज़िम्मेदारी उठता है।
अक्षय ने साल 2015 में भी फिल्म बेबी में भी कुछ इसी तरह का किरदार निभाया था जिसे उनके फैन्स ने काफी पसंद भी किया था। बेबी के बाद अक्षय के फैन अब एयरलिफ्ट का बेकरारी से इंतज़ार कर रहे हैं जो 22 जनवरी को रिलीज़ होगी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें