OMG 2 BO Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' के कमाई में बढ़ोतरी, 10 दिनों में इतने करोड़ की हुई कमाई

Film OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' में सेक्स एजुकेशन जैसे सेंसेटिव मुद्दों को टच किया गया है, इसीलिए ए सर्टिफिकेट होने के बाद ही लोग इसे देखने जा रहे हैं.

Published date india.com Published: August 21, 2023 12:50 PM IST
OMG 2 BO Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' के कमाई में बढ़ोतरी, 10 दिनों में इतने करोड़ की हुई कमाई

दो बड़ी फिल्मों के साथ इस महीने रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2′(OMG 2) को लेकर चर्चा थी और उसी के मुताबिक, अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ओएमजी 2 के साथ रिलीज हुई ‘गदर 2′(Gadar 2) कमाई का रेस में तो आगे निकल गई. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय और पंकज त्रिपाठी की फिल्म अपने हिस्से की कमाई ठीक ठाक कर रही है.अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2′(OMG 2) के दसवें दिन की कलेक्शन की बात करें तो अबतक की टोटल कलेक्शन 114 करोड़ के आसपास हुई है. वहीं, उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म आगे और ज्यादा कमाई कर सकती है.फिल्म 10वां दिन संडे था और इसका फायदा फिल्म को मिला है या नहीं, ये इसके कमाई के आकड़े से पता लगेगा.

ओएमजी 2 के दसवें दिन की कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओएमजी 2’ ने 10वें दिन 12.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म की टोटल कमाई 114.61 करोड़ रुपये हो चुकी है. ‘ओएमजी 2′(OMG 2) ने पहले दिन 10.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके ओपनिंग किया था, जिसके बाद कलेक्शन आकड़े में उतार चढ़ाव हो रहे हैं.इसी के साथ अक्षय कुमार के लिए एक खबर अच्छी भी है कि काफी समय के बाद एक्टर की फिल्म इस आकड़े को पार की है. इसी के साथ फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. फिल्म में सेक्स एजुकेशन जैसे सेंसेटिव मुद्दों को टच किया गया, इसीलिए ए सर्टिफिकेट होने के बाद ही लोग इसे देखने जा रहे हैं.

धर्म के अंधविश्वास पर बनी है ये फिल्म

अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2′(OMG 2) 150 करोड़ के बजट में बनी है. वहीं, फिल्म को हिट होने के लिए इसे 150 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करना होगा. इसके साथ ‘ओएमजी 2’ के स्टोरी के बारे में बात करें तो ये फिल्म धर्म के अंधविश्वास पर बनाई गई है.जिसमें अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आए हैं. आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म ‘ओएमजी'(OMG) साल 2012 में आई थी. उसमें अक्षय कुमार ने श्रीकृष्ण का रोल निभाया था और परेश रावल भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.