धुरंधर का गाना Fa9la जिसने अक्षय खन्ना को दिलाई 'धुरंधर' एंट्री, जानें किस रैपर ने गाया है ये गाना

Akshaye Khanna Entry Song In Dhurandhar: धुरंधर में अक्षय खन्ना की एंट्री वाले गाने के लिरिक्स तो समझ नहीं आते क्योंकि ये एक अरबी गाना है लेकिन इसके म्यूजिक ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया है.

Published date india.com Published: December 10, 2025 5:24 PM IST
धुरंधर का गाना Fa9la जिसने अक्षय खन्ना को दिलाई 'धुरंधर' एंट्री, जानें किस रैपर ने गाया है ये गाना

Akshaye Khanna Entry Song In Dhurandhar: रैप गीत ‘फा’ला’ ने भारत के सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. खासकर, फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के यादगार एंट्री सीन में इस गाने के बैकग्राउंड म्यूजिक ने फिल्म के खूंखार खलनायक को भी और भी आकर्षक बना दिया. हालांकि अक्षय का किरदार ‘रहमान दकैत’ पाकिस्तानी है और यह सीन बलूचिस्तान को दर्शाने के लिए फिल्माया गया है, लेकिन ‘फा’ला’ असल में बहरीन भाषा का रैप गीत है जिसे फ्लिपराची ने गाया है. भारत में ‘फा’ला’ की दीवानगी के चलते, आइए जानते हैं बहरीन के रैपर फ्लिपराची उर्फ ​​हुसाम असीम के बारे में.

फ्लिपराची उर्फ ​​हुसाम असीम कौन हैं?

हुसाम असीम बहरीन के रैपर हैं, जो अपने स्टेज नाम फ्लिपराची से काफी मशहूर हैं. धुरंधर फिल्म में उनके गाने की सफलता के बाद भारतीय उपमहाद्वीप में भी उनकी प्रतिभा को पहचान मिल रही है. वैसे तो फ्लिपराची को खाड़ी क्षेत्र के सबसे होनहार रैपरों में गिना जाता है, उनके गाने काफी आकर्षक हैं और अरब हिप-हॉप प्रेमियों के बीच पहले भी वायरल हो चुके हैं.

खलीजी शैली का रैप करते हैं

दरअसल, फ्लिपराची को इस क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण रैपर्स में से एक माना जाता है जो खलीजी शैली का रैप करते हैं. बता दें जो लोग खलीजी शैली से परिचित नहीं हैं, उनके लिए बता दें कि खलीजी खाड़ी देशों में एक लोकप्रिय संगीत शैली है. फ्लिपराची का गाना ‘फा’ला’ भी एक खलीजी रैप है जिसके बोल भारतीय श्रोताओं के लिए समझना मुश्किल है, और इसमें स्थानीय बोलचाल और बोलियों का उपयोग करते हुए मौज-मस्ती करने की बात कही गई है.

2024 में ‘फा9ला’ गाना रिलीज़ किया था

फ्लिपराची ने 2024 में ‘फा9ला’ गाना रिलीज़ किया और बॉलीवुड संगीतकार शशवत सचदेव ने इस गाने को ‘धुरंधर’ फिल्म में बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल किया, जब अक्षय खन्ना ने फिल्म के खलनायक के रूप में एंट्री की है. गाने को यूट्यूब शॉर्ट्स से लेकर इंस्टाग्राम रील्स में जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलने से पहले ही फ्लिपराची अपार सफलता हासिल कर चुके थे. रैपर ने 2014 में अपना पहला स्टूडियो एल्बम, स्ट्रेट आउट ऑफ़ 2सीज़, रिलीज़ किया। उनका ट्रैक, “वी सो फ्लाई”, हिट रहा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.