Dhurandhar में किस क्रूर गैंगस्टर के किरदार में दिखाई दिए अक्षय खन्ना, जानें कौन है कराची का रहमान डकैत

Akshaye Khanna As Rehman Dakait: अक्षय खन्ना 'धुरंधर' में 'रहमान डाकू' का अहम किरदार निभा रहे हैं, ऐसे में आइए जानते हैं क्या है इनकी कहानी.

Published date india.com Updated: December 7, 2025 4:20 PM IST
Dhurandhar में किस क्रूर गैंगस्टर के किरदार में दिखाई दिए अक्षय खन्ना, जानें कौन है कराची का रहमान डकैत

Akshaye Khanna As Rehman Dakait: आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म, धुरंधर, को लेकर हर तरफ चर्चा तेज है और फैंस इस पसंद कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कहानी पाकिस्तान में भारत के सबसे प्रतिष्ठित अभियानों पर केंद्रित है। कुछ का कहना है कि कहानी 90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में की गई आतंकवादी गतिविधियों के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इस फिल्म में दिखाए गए कई सारे किरदार अशल जिंदगी से जुड़े हुए हैं जैसे अक्षय खन्ना की ‘रहमान डाकू’, कराची के सबसे खूंखार गैंगस्टर की कहानी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन था.

कराची के सबसे खूंखार गैंगस्टरों में से एक ‘रहमान डकैत’

5 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर’ की शुरुआती समीक्षाओं में अक्षय खन्ना की भूमिका का विशेष उल्लेख किया गया है और फैंस उनके लुक औऱ दमदार एक्टिंग के कायल हो गए हैं.अभिनेता ने लोकप्रिय गैंगस्टर ‘रहमान डकैत’ की भूमिका निभाई है, जो एक शक्तिशाली राजनेता और ड्रग तस्कर है. रहमान डकैत, जिसे रहमान बलूच के नाम से भी जाना जाता है, 90 के दशक में कराची के सबसे खूंखार गैंगस्टरों में से एक था.

13 की उम्र में पहली हत्या और मां मां की भी हत्या

सरदार अब्दुल रहमान बलूच के रूप में जन्मे रहमान डकैत कराची के ल्यारी इलाके में रहता था औऱ उनके पिता, दादल बलूच, 1964 से ड्रग तस्करी में शामिल थे. रहमान ने बहुत कम उम्र से ही ड्रग तस्करी शुरू कर दी थी और उनके गिरोह ने ल्यारी में अपनी पकड़ मज़बूत कर ली थी और दो और गिरोहों से उनकी प्रतिद्वंद्विता थी. रहमान पीपुल्स अमन कमेटी का सदस्य था और अपनी राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ तस्करी भी करता था. ऐसा कहा जाता है कि रहमान ने 13 साल की उम्र में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया था और ऐसा माना जाता है कि उसने अपनी मां की भी हत्या कर दी थी, जो कथित तौर पर एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य के साथ जुड़ी हुई थी.

2009 में एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

“धुरंधर” को लेकर कई तरह की खबरें आई हैं, मीडिया में कहा जा रहा है कि ऑनलाइन मंचों पर कहा गया है कि यह फिल्म पाकिस्तानी सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ल्यारी पर आधारित है. बताया जा रहा है कि यह कहानी कराची के एक उपेक्षित इलाके ल्यारी में स्थित शुरुआती गिरोहों पर आधारित है. रहमान को 2005 में ज़ुल्फ़िकार मिर्ज़ा ने गिरफ़्तार किया था, लेकिन बाद में वह भाग निकला और 2009 में एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.