आंखों में काजल....सफेद बाल...चेहरे पर झुर्रियां...औरंगजेब का खतरनाक लुक, इस एक्टर को देख दहशत में लोग

लंबे समय बाद इस एक्टर को खतरनाक लुक में देख लोग बोल रहे हैं अब इंतजार नहीं हो रहा है. आखिर कौन है ये अभिनेता?

Published date india.com Published: January 22, 2025 10:29 AM IST
Akshaye Khanna unrecognisable in Aurangzeb look Chhaava new poster fans say looks like Amitabh Bachchan
Akshaye Khanna unrecognisable in Aurangzeb look

इस समय विक्की कौशल की नई फिल्म ‘छावा’ की काफी चर्चा हो रही है. मेकर्स ने कुछ समय पहले फिल्म से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक रिलीज किया था. इसके बाद फिल्म में महारानी यशुबाई का किरदार निभाने वाली रश्मिका मंदाना का लुक रिलीज किया गया था. अब फिल्म से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जिसे देख फैंस हैरान हैं. ‘छावा’ में अक्षय खन्ना औरंगजेब का किरदार निभा रहे हैं और उनके इस लुक में उन्हें पहचानना मुश्किल है. सफेद बाल, आंखों में काजल, सफेद दाढ़ी, चेहरे पर झुर्रियां…अक्षय खन्ना मुगल काल. शासक के गेटअप में काफी दमदार लग रहे हैं. इस लुक को देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये अक्षय खन्ना हैं.

अक्षय की आंखों से अंगारे बरस रहे हैं, डर और दहशत का नया चेहरा

अक्षय की आंखों से अंगारे बरस रहे हैं, डर और दहशत का नया चेहरा
मैडॉक फिल्म्स ने अक्षय खन्ना का यह लुक मंगलवार को शेयर किया. पोस्टर में औरंगजेब बने अक्षय की आंखों से अंगारे बरस रहे हैं और वह गुस्से से अपने दुश्मनों को देख रहे हैं. वहीं उनके चेहरे पर सफेद बाल लहरा रहे हैं. पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा था, ‘डर और दहशत का नया चेहरा. मुगल बादशाह औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना.’

अक्षय खन्ना को इस लुक में देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. फैंस उन्हें ‘छावा’ में औरंगजेब के किरदार में देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं.

‘मेरे दिल में छेद है, मुझे इलाज के लिए विदेश ले चलो’, पति के सामने गिड़गिड़ाती रही मधुबाला, लेकिन… 9

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अक्षय के इस लुक को देखकर फैंस हैरान हैं और कमेंट्स कर रहे हैं. अक्षय के इस लुक ने सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा शुरू कर दी है. कुछ फैंस का कहना है कि इस लुक में अक्षय खन्ना अमिताभ बच्चन जैसे लग रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, ‘OG इज बैक.’ एक कमेंट है, ‘ऐसा क्यों लग रहा है कि अक्षय अमिताभ बच्चन हैं?’ एक और फैन ने लिखा है, ‘मैं अक्षय खन्ना का बहुत बड़ा फैन हूं. एक बार फिर उनकी पावर पैक्ड परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहा हूं.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.