By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Ali Fazal Said Destiny Plays Big Role In Bollywood
बॉलीवुड में एंट्री के लिए मेहनत के अलावा यह फैक्टर भी जरूरी: अली फैजल
अली फैजल इस बात पर हैरान हैं कि लोगों के जेहन में उनकी 'शहरी छवि' बनती जी रही है क्यों रही है
लखनऊ: बॉलीवुड फिल्म फुक्रे में जफर की भूमिका निभाने वाले अली फैजल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. अली फैजल इस बात पर हैरान हैं कि लोगों के जेहन में उनकी ‘शहरी छवि’ बनती जी रही है क्यों रही है. इन दिनों अली इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘मिलन टॉकीज’ में व्यस्त हैं.

लखनऊ में जन्मे अभिनेता ‘मिलन टॉकीज’ के हिस्सों को फिल्माने के सिलसिले में अपने होम टाऊन में थे. वह पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ को लेकर सुर्खियों में छाए रहे थे. बातचीत के दौरान फिल्म ‘फुकरे’ के अभिनेता ने इस बारे में बातचीत की कि उन्हें धूलिया की फिल्म में भूमिका कैसे मिली.

अली ने कहा, “यह अच्छा अनुभव रहा है. मैंने हमेशा तिग्मांशु सर के काम से प्रेरणा ली है. मैं ऐसे ही एक बार उनके ऑफिस चला गया था..मैं कभी किसी के ऑफिस इस तरह से नहीं गया था. मुझे लगता है कि यह बस किस्मत की बात थी..मुझे तीन साल बाद उनका फोन आया और उन्होंने पूछा ‘तुम क्या कर रहे हो? और मैं फिल्म का हिस्सा बन गया.”
उन्होंने कहा, “मैं इस सफर का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं. यह कुछ अलग है. मैं इससे पहले ऐसे किसी प्रोजक्ट का हिस्सा नहीं रहा हूं. मेरी एक अलग छवि रही है..शहरी, जटिल..मैं नहीं जानता ऐसा क्यों है..मैं नहीं जानता, यह गलत है.” उन्होंने कहा कि ‘मिलन टॉकीज’ एक छोटे शहर की प्रेम कहानी है. फिल्म में ऋचा सिन्हा, आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा, सिकंदर खेर और दीप राज राणा जैसे कलाकार भी हैं.
Also Read:
-
Mirzapur: The Film: 'गुड्डू भैया' ने बताई शूंटिग को लेकर अंदर की बात, अली फजल ने राजस्थान के लोगों को लेकर...
-
'मेरी वजाइना, मेरा बच्चा, मेरे शब्द...; 'नेचुरल बर्थ' को लेकर ट्रोलर्स पर भड़की ऋचा चड्ढा, बोलीं- ये भी अब तुम्हीं बताओगे..
-
Mirzapur the film: बदल गया मिर्जापुर का खेल, इस बार घर की नहीं थिएटर की गद्दी पर मचेगा भौकाल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें