Ranbir Kapoor संग रिलेशनशिप पर बोलीं आलिया भट्ट- 'प्यार किया तो डरना क्या...रणबीर को बहुत चाहती हूं'

Alia Bhatt Loud Confession Of Love For Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसे में एक्टर के लिए एक बार फिर से आलिया ने अपने दिल की बात कही है जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे.

Published: February 18, 2022, 8:26 AM IST

Alia Bhatt Loud Confession Of Love For Ranbir Kapoor: बॉलीवुड की सुपरहिट क्वीन और गंगूबाई एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों जहां पर अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiyawadi) को लेकर खासी चर्चा में हैं. वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस की लव लाइफ भी पिछले कुछ सालों से जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है. ये तो अब जगजाहिर हो चुका है कि आलिया इन दिनों बर्फी एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को डेट कर रही हैं औऱ दोनों का रिश्ता खुलकर सबके सामने आ चुका है और बात शादी तक पहुंच चुकी है. ऐसे में आलिया आए दिन अपने प्यार का इजाहर करती रहती हैं (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Romance) और दुनिया को ये बता देती है कि वो रणबीर के साथ कितने प्यार में है. दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने एक इंटरव्यू में फिर से अपने और रणबीर के रिश्ते पर खुलकर बाते कही हैं. (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Relatonship) 

रणबीर के साथ अपने रिश्ते में छुपाने जैसा कुछ नहीं है

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।. दोनों अक्सर साथ में भी देखे जाते हैं, दोनों की शादी की चर्चा के बीच आलिया ने अपने रिलेशन पर बात की है. हाल ही में आलिया ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अपने और रणबीर के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘लाइफ के एक मुकाम पर आकर उन्हें लगने लगा कि रणबीर के साथ अपने रिश्ते में छुपाने जैसा कुछ नहीं है क्योंकि वो उनसे बेहद प्यार करती हैं और अपने रिश्ते पर भरोसा करती हैं’.

इसे छुपाने का भी कोई फायदा नहीं है

आलिया ने कहा, रणबीर ऐसे इंसान हैं जिनके साथ मैं काफी कंफर्टेबल हूं. इतने सालों की डेटिंग के बाद यही पॉइंट सबसे अहम है. आलिया ने आगे कहा कि जब आप कभी रिश्ते में सहज नहीं होते या श्योर नहीं होते तो आप उसे छुपाने की कोशिश करते हो लेकिन रणबीर के साथ उनके रिश्ते में ऐसी कोई बात नहीं है इसलिए इसे छुपाने का भी कोई फायदा नहीं है. आपको बता दें कि इससे पहले आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो रणबीर के साथ मन से शादीशुदा हैं. उन्हें मन से लगता है कि रणबीर से उनकी शादी दिमागी तौर पर सालों पहले ही हो चुकी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.