आलिया हमेशा से करना चाहती थी रणबीर कपूर से शादी, भरी महफिल में कह चुकी हैं I Love You...देखें थ्रोबैक वीडियो

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Throwback Video: जब से बॉलीवुड में हुआ है रणबीर का डेब्यू, हर वक्त उनसे ही प्यार करती रही हैं आलिया भट्ट.

Published date india.com Updated: April 7, 2022 9:07 AM IST
ranbir kapoor alia bhatt affair before actor had an affair with deepika padukone and katrina kaif caught red handed
ranbir kapoor alia bhatt affair

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Throwback Video: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खासे चर्चा में है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर और आलिया 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि अभी तक दोनों ने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इसी बीच में सोशल मीडिया पर कुछ कमाल के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें  आलिया जमकर रणबीर कपूर के साथ अपने प्यार का इजाहर कर रही हैं और आज से नहीं तब से जब से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है और आलिया ने वीडियो में बताया था कि वो तब से रणबीर की फैन है जब उन्होंने पहली बार उन्हें सांवरिया देखी थी.

इस बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया ने कई सारे प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो बता रही हैं कि वो रणबीर से प्यार करती हैं और साथ ही उन्होंने उन्हें अपना पहला क्रश बताया है. आलिया ने कई बार भरी महफिल में I Love You कहा है. बता दें कि एक समय था, जब कैटरीना कैफ रणबीर को दिल दे बैठी थीं. दोनों ने लंबे समय तक डेट किया, लेकिन कभी अपने रिश्ते पर खुलकर नहीं बोले. ऐसे में अब ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

इस वीडियो में दीपिका पादुकोण के सामने भी आलिया अपने प्यार का इजहार कर रही हैं. रणबीर और आलिया की शादी की बात करें तो दोनों 17 अप्रैल को सात फेरे लेंगे. इनकी शादी पंजाबी रीति-रिवाज से होगी, बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल से ही रस्में शुरू हो जाएंगी. ऐसे में अब फैंस को आलिया के बतौर मिसेज कपूर देखने के लिए हर कोई बेताब है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.