By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Step Out For Dinner Date Fans Says Ganubai Toh Sharma Gayi See Video
बॉयफ्रेंड Ranbir Kapoor संग डिनर डेट पर गईं Alia Bhatt, फैंस बोले- 'गंगूबाई तो ब्लश कर रही है...'
Alia Bhatt- Ranbir Kapoor Dinner Date Video Viral: गंगूबाई काठियावाड़ी ने हाली ही में 100 करोड़ की कमाई की है और इसके बाद आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में नजर आई.
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Step Out For Dinner Date: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) को लेकर सुर्खियों में हैं और हाल ही में फिल्म ने शतक मारा है, यानि की फिल्म ने 100 करोड़ तक की कमाई कर ली है. गंगूबाई काठियावाड़ी को मिले रिस्पॉन्स के बाद से आलिया भट्ट की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है और वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने पिछले हफ्ते ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. ऐसे में इस खुशी में आलिया अपने प्यार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बीती रात ही डिनर डेट पर पहुंचे हुए थे, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
हाल ही में अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर आलिया और रणबीर दोनों साथ में टाइम स्पेंड करते देखे गए. दोनों साथ में डिनर डेट पर पहुंचे, जहां दोनों को साथ में देख फैंस काफी खुश हुए. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस दौरान व्हाइट कलर के वन-शोल्डर टॉप और मैचिंग कार्गो पैंट में नजर आईं. वहीं, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) प्रिंटेड ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दिए. वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया को रणबीर भीड़ से बचाते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान आलिया ब्लश करती हुई नजर आ रही हैं.
फैन्स रणबीर कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद कह रहे हैं कि भई बॉयफ्रेंड हो तो ऐसा ही हो.. वहीं लोग दोनों की जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी. इसके साथ ही रणबीर कपूर शमशेरा, एनिमल और लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे. अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरिए रणबीर और आलिया पहली बार फिल्मी पर्दे पर साथ दिखने वाले हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें