YRF SPY Universe Alpha Girls Announcement: YRF स्पाई यूनिवर्स पिछले कुछ सालों में जबरदस्त फिल्में लेकर आया है सलमान खान के संग टाइगर की कहानी तो चल रही है अब पिछले साले इसमें पठान यानी कि किंग खान शाहरुख खान की एंट्री हुई तो और मीडिया में ऐसी खबरें थी कि आने वाले समय में फीमेल लीड भी इसमें नजर आने वाली हैं और आखिरकार यशराज ने अपने नए स्पाई यूनिवर्स का खुलासा कर दिया है जिसमें दो धाकड़ एक्ट्रेस की एंट्री फिलहाल हो चुकी है और ये हैं आलिया भट्ट और शरवरी और दोनों स्पाई यूनिवर्स में सुपर-एजेंट की भूमिका निभाएंगी और ये साफ है कि आदित्य चोपड़ा इन्हें अपने स्पाई यूनिवर्स की अल्फा गर्ल्स बनाने के लिए एकदम तैयार हैं, और इसकी एक झलक भी देखने को मिल गई है.
पिछले काफी समय से इस बात की चर्चा थी कि आलिया भट्ट YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होंगी, और वह इसकी पहली फीमेल लीड फिल्म में नजर आएंगी और अब इस पर पक्की मुहर लगई है. इसमें शरवरी वाघ भी नजर आएंगी और इसकी जानकारी के साथ ही ‘अल्फा’ का टीजर जारी किया गया है और फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट के साथ ही आलिया का वॉइस ओवर है. YRF ने यह कदम समाज में फैली इस गलतफहमी को तोड़ने के लिए उठाया है कि सिर्फ पुरुष ही अल्फा हो सकते हैं.
आलिया ‘अल्फा’ के प्रोमो में कह रही हैं, ‘ग्रीक अल्फाबेट का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोग्राम का मोटो.. सबसे पहले, सबसे तेज, सबसे वीर. ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है और जंगल में हमेशा राज करेगा अल्फा.’ आदित्य चोपड़ा YRF स्पाय यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म को एक्शन से भरपूर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.इस फिल्म को शिव रावल डायरेक्ट करेंगे, जो ब्लॉकबस्टर सीरीज ‘द रेलवे मेन’ डायरेक्ट कर चुके हैं उसे YRF ने ही प्रोड्यूस किया था.
अल्फा गर्ल के इस अनाउंसमेंट वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें ये पहली बार है जब आलिया किसी फिल्म में पूरे एक्शन मोड में नजर आएंगे. वहीं शर्वरी वाघ भी अल अंदाज में दिखेंगे और ये एक भरपूर एक्शन पैक्ड फिल्म होने वाली है. वहीं आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा ने भी रिएक्ट किया है. नव्या ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में हार्ट का इमोजी बनाया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.