By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Alia Bhatt Changes Her Instagram Dp To The Pictures Neetu Kapoor Share Says My Favourite One
आलिया भट्ट ने सास नीतू कपूर की शेयर की हुई फोटो को बनाया इंस्टाग्राम डीपी, एक्ट्रेस ने कहा 'मेरी फेवरेट पिक्चर'
Alia Bhatt Photo: आलिया ने हाल ही में मां बनने का खुलासा किया है, ऐसे में अब उन्होंने अपनी एक खास फोटो लगाई है जो फैंस को भा रही है.
Alia Bhatt Instagram Photo: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने इसी साल अप्रैल के महीने में सात फेरे लिए थे, बेहद नीजि समारोह ने इस कपल का हाथ थामा था. ऐसे में अब महज दो महीने के अंदर ही ये कपल माता-पिता बनने वाला है और इसका खुलासा खुद आलिया भट्ट ने कल अपने सोशल मीडिया पर किया है. ऐसे में जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, फैंस से लेकर सितारे तक ने दोनों को बधाई देने शुरू कर दिया. वहीं जल्द ही दादी बनने वाली नीतू कपूर भी इस खबर से सांतवे आसमान पर हैं और जूनियर कपूर के आने के इंतजार में पलकें बिछाई बैठी हैं. आलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके सोमवार को अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसके बाद से हर कोई इस कपल को बधाई दे रहा है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई आलिया-रणबीर को बधाई दे रहे हैं.
ऐसे में दादी बनने वाली नीतू कपूर ने अपने बहू-बेटे को बेहद रमांटिक अंदाज में नई जर्नी पर जानें की बधाई दी है. नीतू कपूर जल्द दादी बनने वाली हैं. आलिया भट्ट ने आज ये अनाउंस किया कि वो जल्द मां बनने वाली हैं. अब नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे और बहू की ये प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों रोमांटिक पोज़ देते दिख रहे हैं.
इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘गॉड ब्लेस’साथ ही हार्ट इमोजी पोस्ट की. आलिया ने नीतू कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट किया था. ऐसे में ये फोटो देखते ही आलिया ने लिखा- ‘मेरी फेवरेट पिक्चर’. नीतू कपूर के फोटो शेयर करने के बाद आलिया ने इसे अपनी इंस्टाग्राम डीपी बना लिया.

बता दें कि इसके पहले उन्होंने शादी की क्यूट फोटो लगाई थी. उसके बाद आलिया ने अपनी फोटो दोबारा चेंज कर ली थी. अब प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद आलिया ने पति रणबीर के साथ फेवरेट पिक्चर लगाई है. बता दें कि आलिया भट्ट ने कल अपने इंस्टाग्राम पर ये खूबसूर तस्वीर शेयर अनाउंस किया कि वो और रणबीर कपूर जल्द मां-पापा बनने वाले हैं.
Also Read:
-
रणबीर कपूर की बहन Riddhima Kapoor का 45 की उम्र में डेब्यू, क्या करते हैं... कितने अमीर हैं एक्टर के जीजा?
-
कौवा यूं ही नहीं माना जाता दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी! रिसर्च में भी हुआ साबित- जानें क्या आया सामने
-
कौवा यूं ही नहीं माना जाता दुनिया का सबसे बुद्धिमान पक्षी! रिसर्च में भी हुआ साबित- जानें क्या आया सामने
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें