आलिया भट्ट ने अपने दोस्त की शादी में किया जमकर डांस, लगाए ठुमके

आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय की शुटिंग में बिजी हैं

Published date india.com Updated: January 22, 2018 12:18 PM IST
email india.com By Vivek Kumar email india.com | Edited by Vivek Kumar email india.com
Alia Bhatt dances on Hawaa Hawaa at best friend's wedding  | आलिया भट्ट ने अपने दोस्त की शादी में किया जमकर डांस, लगाए ठुमके

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें आलिया ‘हवा हवा’ गाने पर डांस करती दिख रही हैं. ख़बरों की मानें तो आलिया अपने एक दोस्त की शादी में शामिल हुई थी जहां उन्होंने ‘मुबारका’ के हिट गाने ‘हवा-हवा’ पर डांस किया. वीडियो में आलिया पिंक कलर के लहंगे में मस्ती के मूड में दिखीं.

बता दें कि आलिया अपनी बेस्ट फ्रेंड कृपा मेहदा की मेहंदी और हल्दी के फंक्शन में शामिल होने के लिए जोधपुर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अपने दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की.

अगर फिल्मों की बारें में बात करें तो आलिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गली ब्वॉय की शुटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह भी हैं.

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.