नई दिल्ली: बॉलीवुड की एक और मशहूर हस्ती व्यवसाय की दुनिया से जुड़ने जा रही है और वह कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं. युवा सुपरस्टार ने ओमनीचैनल लाइफस्टाइल रिटेलर नाइका में व्यक्तिगत निवेश किया है. हालांकि निवेश राशि का खुलासा नहीं किया गया है. नाइका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर ने इस पर कहा, “साल 2012 में आलिया और नाइका दोनों कैसे लॉन्च हुए थे, इस बारे में मेरी और आलिया के बीच एक बहुत ही दिलचस्प बातचीत हुई.
उन्होंने कहा कि वह तीन कारणों से नाइका में निवेश करना चाहती हैं. पहला यह कि इसकी जड़ें भारतीय हैं, दूसरा यह एक महिला द्वारा स्थापित है और तीसरा यह कि नाइका इस बात का सबूत है कि भारत का सबसे अच्छा और दुनिया का सबसे अच्छा बन सकता है. मुझे उनके स्पष्ट विचार से प्यार हो गया और साथ ही मुझे उस उत्सुक मन की झलक भी मिली, जिसकी वजह से उन्हें फोर्ब्स 30 अंडर 30 की सूची में रखा गया है.”
View this post on Instagrambut I keep cruising, can’t stop won’t stop moving ..
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on
उन्होंने आगे कहा, “मैं वास्तव में इस बात की प्रशंसा करती हूं कि इतनी कम उम्र में आलिया ने कितना कुछ हासिल किया है और विविध किरदारों को उन्होंने बहुत गहराई के साथ फिल्म में चित्रित किया है. नाइका में हम सभी को कंपनी में एक निवेशक के रूप में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है.” भट्ट के साथ कटरीना कैफ भी नाइका के निवेशक परिवार का हिस्सा हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.