
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Actress Who Got Married After Pregnancy: बॉलीवुड के सबसे पावर और हॉट कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कल सबको अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी देकर हैरान कर दिया है. आलिया ने कल सुबह अपने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया और इसके बाद से फैंस समेत हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. हालांकि इस दौरान कई सारे लोगों के मन में ये भी सवाल है कि कहीं दोनों ने शादी इसलिए तो नहीं कि, क्योंकि आलिया मां बनने वाली थी. इसके साथ ही लोग कपल के इतने जल्दी माता-पिता बनने पर भी हैरानी जता रहे हैं, क्योंकि इस वक्त आलिया के पास कई सारी बड़ी बजट की फिल्में हैं. वहीं वैसे, आलिया ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है, जो शादी के सालभर के अंदर ही बच्चे को जन्म देगी. ऐसा बॉलीवुड में सालों से होता आ रहा है. कई बार एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाती हैं और बाद में वो सात फेरे लेती हैं. ऐसे में आइए देखते हैं उन एक्ट्रेस की लिस्ट
1. दीया मिर्जा
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने जब दूसरी शादी की तो वो बेहद ही मशहूर हुई, क्योंकि वो बेहद अलग और अनोखे तरीके की शादी. ऐसे में बेहद सादे समारोह में सात फेरे लेने के बाद एक्ट्रेस ने शादी के ठीक पांच महीने के बाद ही बेटे को जन्म दिया, हालांकि उनका बेटा प्री-मैच्योर बेबी था. लेकिन ये जाहिर है कि वो शादी से पहले ही मां बन चुकी थीं.

2. नेहा धूपिया
बॉलीवुड में अपने अनोखे अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी बेहद गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसमें केवल उनके और अंगद बेदी के खास दोस्त औऱ परिवारवाले ही इसका हिस्सा बने थे. इस कपल ने शादी के कुछ दिनों बाद फैंस को बताया था कि वो माता-पिता बनने वाले हैं और शादी के 6 महीने के अंदर उन्होंने अपनी बेटी मेहर का स्वागतर किया था. वहीं कोरोना के दौर में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है.

neha dhupia and angad bedi welcome baby boy
3. लीसा हेडन
बेहद कम फिल्मों में नजर आने वाली बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस लीसा हेडन ने तीसरी बार मां बनी हैं और जब उनका पहला बेबी हुआ था तब वो पहले से प्रेग्नेंट थीं. क्योंकि लीसा हेडन ने अक्टूबर 2016 में ब्वॉयफ्रेंड दीनो लालवानी से शादी की थी, शादी के 6 महीने बाद मई 2017 को वे बेटे की मां बन गई थी.

Lisa Haydon flaunts her baby bump
4. नताशा स्टेनकोविक
मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हार्दिक से शादी से पहले ही नताशा स्टेनकोविक प्रेग्नेंट हो गई थीं. जब यह बात हार्दिक को पता चली तो दोनों ने तुरंत शादी कर ली, कोरोना के चलते शादी तो धूम-धाम से नहीं हो सकी लेकिन उन्होंने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं.

हार्दिक पांड्या नताशा स्टैनकोविक @Instagram
5. कोंकणा सेन शर्मा
अपनी दमदार एक्टिंग के जाने जानें वाली एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा भी इस लिस्ट में आती हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंट होने के बाद शादी की है. दरअसल कोंकणा सेन शर्मा ने रणवीर शौरी से सितंबर 2010 में शादी की थी और महज 6 महीने में इस कपल ने एक बेटे का स्वागत किया था.
6. श्रीदेवी
श्रीदेवी भी शादी के सालभर के अंदर ही मां बन गई थी, उन्होंने 2 जून 1996 को बोनी कपूर से शादी की थी और मार्च 1997 को बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म दिया था. बता दें कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.