आज रणबीर कपूर के संग सात फेरे लेंगी आलिया भट्ट, होने वाली बहू पर नीतू कपूर ने लुटाया प्यार कहा 'स्वीट और बेस्ट है'

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने शादी की बात पर लगाई मुहर, दोनों ने बहू के बारे में कही ये बातें.

Published date india.com Published: April 14, 2022 7:20 AM IST
‘Kal Shaadi Hai’: Neetu Kapoor-Riddhima Confirm Alia Bhatt-Ranbir Kapoor’s Wedding Date
‘Kal Shaadi Hai’: Neetu Kapoor-Riddhima Confirm Alia Bhatt-Ranbir Kapoor’s Wedding Date

Alia-Ranbir Wedding: बॉलीवुड के पावर कपल के तौर पर मशहूर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध ही जाएंगे और इसकी जानकारी रॉकस्टार एक्टर की मां नीतू कपूर ने की है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने कंफर्म कर दिया है कि शादी कल वास्तु में होने वाली है. बता दें कि आज सुबह से ही गलचल रही थी और आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के मेहंदी फंक्शन में नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर पहुंच गए हैं. दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. नीतू कपूर और रिद्धिमा दोनों साड़ी में पहुंची थी और साथी ही पूरा कपूर खानदान भी पहुंचा था

पैपराजी विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मां-बेटी फोटो के लिए पोज दे रही हैं. पैपराजी के कहने पर इसमें उन्होंने बताया कि रणबीर-आलिया की शादी वास्तु में होगी. इस दौरान उन्होंने होने वाली आलिया की जमकर तारीफें की हैं. इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि शादी 14 अप्रैल को होगी. नीतू कपूर कहती हैं, “क्या मैं बोलूं उसके बारे में, वो एकदम बेस्ट है.” इतने में रिद्धिमा साहनी कहती हैं, “वो बहुत क्यूट है. वो बहुत स्वीट और बेस्ट है.” इसके बाद पैपराजी उनसे पूछते हैं,” शादी कब है मैम? अब तो तारीख बता दीजिए.” इस पर रिद्धिमा और नीतू मुस्कुराते हुए कहती हैं, “कल है कल.”
आज रणबीर कपूर के संग सात फेरे लेंगी आलिया भट्ट, होने वाली बहू पर नीतू कपूर ने लुटाया प्यार कहा ‘स्वीट और बेस्ट है’

इसके बाद पैपराजी पूछते हैं,”शादी कहां पर हैं.” तब नीतू कहती हैं, “वास्तु, शादी वास्तु में है.” फिर रिद्धिमा कहती हैं,”अरे भैया कल शादी है.’ बता दें कि कपूर खानदार पूरी तरह से शादी में पहुंच चुका है और हर कोई इस शादी को लेकर खासा उत्साहित है. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के संगीत सेरेमनी में पूरा भट्ट परिवार और साथ ही आलिया औऱ रणबीर के खास दोस्त भी पहुंचे थे जैसे की करण जौहर और आलिया के बचपन की दोस्त.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.