By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Alia Bhatt Ranbir Kapoors Wedding Rk Studios Gets Decked Up Groom House Ready For Bride
सच हो रहा है आलिया भट्ट का हर सपना, रोशनी से जगमगाया Raj Kapoor का बंगला...सफेद चादर से कवर रणबीर का घर
सजने लगा आलिया-रणबीर की शादी का मंडप, रोशनी से जगमगाया RK Studio, इसके वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Wedding: बॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले रणबीर कपूर अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जहां एक तरफ कपल और उनके परिवार की तरफ से उनकी शादी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, वहीं उनके घर में चल रहीं तैयारियां बताती हैं कि ये अफवाहें सच हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की अटकलें अब सच्चाई की तरफ रुख कर रही हैं. सब कुछ ठीक रहा है तो आतिशबाजियों के साथ रणबीर और आलिया की शादी का आरके स्टूडियो गवाह बनने वाला है. कपूर खानदान की विरासत के तौर पर जाना जानें वाला आरके स्टूडियो रोशनी से सजाया गया है. शानदार लाइटिंग के जरिए सजाए गए इस स्टूडियो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
11 अप्रैल 2022 को एक पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चेंबूर स्थित कपूर परिवार के खानदानी घर ‘कृष्णा राज’ बंगले का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में हम वर्कर्स को बंगले को सुंदर लाइटिंग्स के साथ सजाते हुए देख सकते हैं. भले ही उनकी शादी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन बंगले में अचानक ये सजावट उनकी शादी की खबरों को सच साबित कर रही हैं.
‘बॉलीवुड लाइफ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर ने कथित तौर पर शादी के लिए लखनऊ और दिल्ली से शेफ को बुलवाया है। दूल्हा और दुल्हन के अलावा एक और महत्वपूर्ण शादी का मुख्य आकर्षण टेस्टी मेन्यू होगा। सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि, मेन्यू में लखनऊ के कबाब, बिरयानी और लाजवाब डिश के साथ दिल्ली का चाट काउंटर मौजूद होगा। इतना ही नहीं! सूत्र ने आगे दावा किया कि, चूंकि आलिया भट्ट शाकाहारी हैं, इसलिए 25 से अधिक काउंटरों में शाकाहारी व्यंजन शामिल होंगे।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें