शादी से पहले Ranbir Kapoor के अफेयर्स पर Alia bhatt ने तोड़ी थी चुप्पी, कैमरे के सामने ही...

एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट से रणबीर कपूर के पिछले रिश्तों को लेकर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई, तो एक्ट्रेस ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया. मशहूर फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के शो में पहुंची आलिया उस समय रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं.

Written by: Akarsh Shukla
Published: April 14, 2022, 11:53 AM IST

Alia bhatt Reaction on Ranbir Kapoor Affers: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia bhatt Ranbeer Kapoor) आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सालों के इंतजार के बाद आखिर वो दिन आ गया जब फिल्म इंडस्ट्री का ये पावर कपल 7 फेरों के बंधन में बंध जाएगा. बताया जा रहा है कि हल्दी और मेहंदी (Alia-Ranbir Wedding) की रस्म पूरी हो गई है. अब शादी के बाकी रीति-रिवाज शुरू करने की तैयारी हो रही है. इस बीच आलिया और रणबीर की शादी (Ranbir-Alia ki Shadi) को लेकर फैंस में भी क्रेज देखने को मिल रहा है. ट्विटर पर भी कपल की शादी ट्रेंड कर रही हैं. आलिय भट्ट (Alia bhatt) पहले ही बता चुकी हैं कि वह दिल ही दिल रणबीर को कई सालों से पसंद कर रही हैं. हालांकि आलिया से पहले एक्टर कई एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं.

एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट से रणबीर कपूर के पिछले रिश्तों को लेकर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई, तो एक्ट्रेस ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया. मशहूर फिल्म डायरेक्टर करण जौहर के शो में पहुंची आलिया उस समय रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं. फिल्मफेयर से बात करते हुए आलिया ने कहा था कि उनके लिए रणबीर कपूर के पुराने रिश्तें कोई मायने नहीं रखते, क्योंकि उनका खुद का भी पास्ट है.

आलिया ने कहा, ‘ये कैसे मायने रखता है, किसी की लाइफ का हिस्सा है और कौन परवाह करता है, और मैं थोड़ी न कम हूं.’ आपको बता दें कि 2017 में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान रणबीर और आलिया के बीच प्यार परवान चढ़ गया था और दोनों तब से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. मई 2018 में दोनों ने सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के रिसेप्शन में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.