Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी की नई डेट आई सामने, ब्रह्मास्त्र की रिलीज के तुरंत बाद होगी शादी?

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Marriage Date Out: आलिया और रणबीर की शादी को लेकर कई डेट सामने आ चुके हैं आइए आपको बताते हैं कि आखिर कब होगी शादी.

Published: March 12, 2022, 1:59 PM IST

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Marriage Date Out: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) को लेकर जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है और हाल ही में फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही आलिया अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर भी खासी चर्चा में रहती हैं और अब एक बार फिर से खबरें आ रही हैं कि उनकी और बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) संग शादी होने वाली है. आलिया और रणबीर की शादी को लेकर कई डेट सामने आ चुके हैं, अब एक नया डेट सामने आया है. (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Marriage Date Out) इससे पहले ना जानें कितनी बार आप सुन चुके होंगे कि दोनों की शादी हो रही है और अब एक बार फिर से इस कपल की शादी से जुड़े नए अपडेट के बारे में नया अपटेड सामने आ रहा है.

दरअसल, आलिया और रणबीर साल 2021 में ही शादी करने वाले थे, ​लेकिन महामारी की वजह से कपल ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया था. इस बीच खबरें आ रही हैं कि, ये लवबर्ड्स (Ranbir Alia New Wedding Date) अक्टूबर 2022 में शादी के सात फेरे लेंगे. रणबीर कपूर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, अगर कोरोना महामारी नहीं आई होती तो वह आलिया भट्ट से साल 2021 के अप्रैल में ही शादी कर चुके होते. वहीं हाल ही में जब आलिया भट्ट से रणबीर संग शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा, ‘मैंने दिमाग में रणबीर से शादी कर ली है, दरअसल, मैं काफी समय पहले ही रणबीर से दिमाग में शादी कर चुकी हूं. सब कुछ होने की वजह होती है, जब भी हम शादी करेंगे तो यह सही और खूबसूरत तरह से पता चलेगा.’

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्टूबर 2022 में कपल शादी कर सकते हैं, फैंस भी यही कामना कर रहे हैं कि दोनों की शादी जल्द हो जाए. वहीं काम की बात करें तो आलिया ‘आरआरआर’फिल्म में नजर आएंगी. वहीं, ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया और रणबीर कपूर एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.